scorecardresearch

Oppo K14 Plus भारत में 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आएगा फोन

Oppo अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन K14 Plus भारत में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने Flipkart माइक्रोसाइट के जरिए फोन के कई फीचर्स का खुलासा किया है। इसमें बड़ी 8000mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन की कीमत और ऑफर्स लॉन्च के समय सामने आएंगे।

Advertisement
Oppo K14 Plus 29 सितंबर को लॉन्च होगा।
Oppo K14 Plus 29 सितंबर को लॉन्च होगा।

In Short

  • Oppo K14 Plus भारत में 29 सितंबर को लॉन्च होगा।
  • फोन में 8000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।
  • Dimensity 7360 Max चिप और 50MP कैमरा दिया जाएगा।

Oppo अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Oppo K14 Plus भारत में 29 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने Flipkart पर बनाए गए माइक्रोसाइट के जरिए फोन के कई फीचर्स और डिजाइन की जानकारी साझा की है। यह स्मार्टफोन Oppo K सीरीज का नया मॉडल होगा और इसे Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा।

advertisement

Oppo K14 Plus में मिलेगा 144Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity चिप

Oppo K14 Plus में 6.77 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा।

फोन में MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर मिलेगा, जिसे 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। यह स्मार्टफोन ColorOS 16 पर चलेगा।

कैमरा की बात करें तो Oppo K14 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा, जो Optical Image Stabilisation (OIS) सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का भी सपोर्ट होगा।

8000mAh बैटरी और मजबूत डिजाइन के साथ आएगा फोन

Oppo K14 Plus की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी होगी। यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। लंबे इस्तेमाल के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें 5000mm का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा।

इसके अलावा फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP69K रेटिंग मिलेगी, जो इसे धूल और पानी से बचाने में मदद करेगी।

Oppo ने फोन में Damage Proof 360 Armour Body डिजाइन और 6-Year Smoothness Protection सर्टिफिकेशन भी दिए हैं।

Oppo K14 Plus की लॉन्चिंग भारत में 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगी। यह फोन Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने अभी इसकी कीमत और पूरे स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी नहीं दी है। लॉन्च के दौरान कीमत और ऑफर्स का खुलासा किया जाएगा।