OpenAI के अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन ने सैम ऑल्टमैन को बर्खास्त किए जाने के कुछ घंटों बाद इस्तीफा दिया
ओपनएआई ने मेटा और गूगल जैसे प्रतिद्वंद्वी तकनीकी दिग्गजों से शीर्ष प्रतिभाओं को लुभाने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है और भारी वेतन पैकेज की पेशकश कर रही है।

OpenAI से CEO सैम ऑल्टमैन को निकाले जाने के कुछ घंटों बाद, अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी ओपनएआई के अध्यक्ष और सह-संस्थापक के रूप में अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। चैटजीपीटी लाने वाली कंपनी ने ब्रॉकमैन को कंपनी बोर्ड से हटा दिया था और उन्हें नए सीईओ को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था।
Also Read: SBI Report on Unemployment: अर्थव्यवस्था के लिए खुशखबरी, रिकॉर्ड निचले स्तर पर बेरोजगारी दर
इससे पहले, कंपनी ने कहा था कि उसने सीईओ सैम ऑल्टमैन को एक समीक्षा के बाद बर्खास्त कर दिया था। ऑल्टमैन को बर्खास्त करने के बाद ओपनएआई ने सीटीओ मीरा मुराती को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया। कंपनी ने कहा कि मुराती के पास "अद्वितीय कौशल " है। 34 वर्षीय मीरा ने OpenAI के ChatGPT और DALL-E जैसे विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। पिछले नवंबर में बेहद लोकप्रिय चैटजीपीटी जारी करने के बाद ओपनएआई AI में सबसे शक्तिशाली कंपनियों में से एक बनकर उभरी है।ओपनएआई ने मेटा और गूगल जैसे प्रतिद्वंद्वी तकनीकी दिग्गजों से शीर्ष प्रतिभाओं को लुभाने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है और भारी वेतन पैकेज की पेशकश कर रही है।
