scorecardresearch

ओटीटी पर एंटरटेंमेंट का भारी डोज! Maamla Legal Hai Season 2 से लेकर Vadh 2 तक इस हफ्ते फुल मनोरंजन

थ्रिलर, कॉमेडी, ड्रामा और स्पोर्ट्स हर जॉनर के साथ इस हफ्ते दर्शकों की वॉचलिस्ट भर चुकी है। आमिर खान से लेकर नीना गुप्ता तक बड़े नाम इस हफ्ते स्क्रीन पर छाने वाले हैं।

Advertisement

OTT Release this Week: अप्रैल का पहला हफ्ता ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आया है। थ्रिलर, कॉमेडी, ड्रामा और स्पोर्ट्स हर जॉनर के साथ इस हफ्ते दर्शकों की वॉचलिस्ट भर चुकी है। आमिर खान से लेकर नीना गुप्ता तक बड़े नाम इस हफ्ते स्क्रीन पर छाने वाले हैं।

Happy Patel (Netflix)

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

Happy Patel: Khatarnak Jasoos एक स्पाई कॉमेडी है जिसमें वीर दास और मोना सिंह स्टारर यह फिल्म गोवा में सेट एक मिशन के दौरान होने वाली अराजकता और हास्य से भरी कहानी दिखाती है।

Maamla Legal Hai Season 2 (Netflix)

Maamla Legal Hai Season 2 वापसी कर रहा है। रवि किशन का किरदार वी.डी त्यागी इस बार और अजीबोगरीब केसों के साथ दर्शकों को हंसाने वाला है।

Sitaare Zameen Par (Sony LIV)

यूट्यूब पेड कंटेंट के बाद अब Sitaare Zameen Par सोनी लिव पर आई है। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है आमिर खान एक कोच के रोल में नजर आएंगे, जो खास जरूरतों वाले खिलाड़ियों के साथ काम करते हुए खुद भी बदलता है।

Maa Ka Sum

Amazon Prime Video पर 3 अप्रैल को आने वाली Maa Ka Sum एक हल्की-फुल्की फैमिली ड्रामा है, जिसमें एक लड़का प्यार को गणित के फॉर्मूले से समझने की कोशिश करता है।

Bhabiji Ghar Par Hain: Fun On The Run 3 (Z5)

Bhabiji Ghar Par Hain: Fun On The Run 3 मूवी जी5 पर आ चुकी है। आसिफ शेख और शुभांगी अत्रे की जोड़ी इस बार उत्तराखंड ट्रिप पर कॉमेडी का तड़का लगाएगी।

Vadh 2 (Netflix)

नेटफ्लिक्स पर Vadh 2 रिलीज हो चुकी है। नीना गुप्ता और संजय मिश्रा स्टारर यह फिल्म एक खतरनाक अपराधी की गुमशुदगी और उससे जुड़ी जांच की कहानी दिखाती है।