scorecardresearch

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में एंट्री करेगी ये स्टील कंपनी! 26% हिस्सेदारी खरीदकर ग्रीन बिजनेस में बढ़ाएगी मौजूदगी

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि Shah Metacorp ने रिन्यूएबल एनर्जी और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में एंट्री करने के लिए Strike Eco Grid Private Limited में 26% हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है।

Advertisement
AI Generated Image

आयरन और स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी, शाह मेटाकॉर्प लिमिटेड (Shah Metacorp Ltd) ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वो रिन्यूएबल एनर्जी और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में एंट्री करेगी। 

इस खबर के बाद बीएसई पर इस समय तक शेयर बीएसई पर 0.19% या 0.01 रुपये चढ़कर 5.26 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.38% या 0.02 रुपये गिरकर 5.23 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि Shah Metacorp ने रिन्यूएबल एनर्जी और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में एंट्री करने के लिए Strike Eco Grid Private Limited में 26% हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है।

कंपनी शुरुआती तौर पर 26% स्टेक खरीदेगी, जिसे आगे बढ़ाकर 75% तक किया जा सकता है। इसके लिए कंपनी सोलर EPC, कैप्टिव और ओपन एक्सेस पावर प्रोजेक्ट्स, रिन्यूएबल इंफ्रास्ट्रक्चर और ESG बिजनेस में करीब ₹25 करोड़ तक का निवेश और फंडिंग सपोर्ट दे सकती है।

दोनों कंपनियां मिलकर सोलर पार्क, कार्बन क्रेडिट, एनर्जी स्टोरेज, ग्रीन हाइड्रोजन और सस्टेनेबिलिटी प्रोजेक्ट्स पर काम करने की योजना बना रही हैं। कंपनी के CEO Viral Shah ने कहा कि यह साझेदारी कंपनी को क्लीन एनर्जी और भविष्य के ग्रीन बिजनेस सेक्टर में मजबूत मौजूदगी बनाने में मदद करेगी।

कंपनी ने बताया कि Q3 FY26 में उसका रेवेन्यू करीब ₹149 करोड़ और PAT ₹4 करोड़ रहा। कंपनी को उम्मीद है कि Q4 FY26 में भी मजबूत प्रदर्शन देखने को मिलेगा। शाह मेटाकॉर्प स्टेनलेस स्टील और माइल्ड स्टील प्रोडक्ट्स के मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट बिजनेस में काम करती है।

कंपनी के बारे में

यह कंपनी स्टेनलेस स्टील और माइल्ड स्टील के लंबे प्रोडक्ट्स बनाने, सप्लाई करने और एक्सपोर्ट करने का काम करती है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में स्टेनलेस स्टील एंगल बार, ब्राइट बार, फ्लैट बार, फ्लैट्स और इंगोट्स शामिल हैं, जिनकी सप्लाई भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी की जाती है।

कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट गुजरात के कुकरवाड़ा में स्थित है। एक्सचेंज फाइलिंग से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी अपने मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस को मजबूत करने, नए ग्रोथ सेक्टर्स में विस्तार करने और लंबे समय के लिए मजबूत बिजनेस प्लेटफॉर्म तैयार करने पर फोकस कर रही है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।