scorecardresearch

OpenAI का नया Computer History फीचर लॉन्च, ChatGPT को याद रहेगी आपकी हाल की कंप्यूटर एक्टिविटी

ChatGPT आपकी हाल की कंप्यूटर एक्टिविटी को समझ सकता है और आगे की बातचीत में उसका इस्तेमाल कर सकता है। इससे आपको हर बार यह बताने की जरूरत कम हो सकती है कि आप पहले क्या काम कर रहे थे या कोई फाइल कहां देखी थी।

Advertisement
ChatGPT में आया Computer History फीचर, Mac यूजर्स की पुरानी एक्टिविटी याद रखेगा AI
ChatGPT में आया Computer History फीचर, Mac यूजर्स की पुरानी एक्टिविटी याद रखेगा AI

In Short

  • ChatGPT में आया Computer History फीचर, Mac यूजर्स की पुरानी एक्टिविटी याद रखेगा AI
  • OpenAI ने ChatGPT में जोड़ा Computer History फीचर, जानें कैसे काम करेगा और क्या होगा रिकॉर्ड
  • Mac पर ChatGPT का नया फीचर, आपकी कंप्यूटर एक्टिविटी समझकर आगे काम में मदद करेगा AI

OpenAI ने Mac पर ChatGPT के डेस्कटॉप ऐप के लिए नया Computer History फीचर लॉन्च किया है। इसकी मदद से ChatGPT आपकी हाल की कंप्यूटर एक्टिविटी को समझ सकता है और आगे की बातचीत में उसका इस्तेमाल कर सकता है। इससे आपको हर बार यह बताने की जरूरत कम हो सकती है कि आप पहले क्या काम कर रहे थे या कोई फाइल कहां देखी थी।

advertisement

सबसे खास बात यह है कि Computer History डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है। यानी जब तक आप खुद इसे चालू नहीं करते, ChatGPT आपकी कंप्यूटर एक्टिविटी को रिकॉर्ड नहीं करेगा।

Computer History क्या है?

यह फीचर ChatGPT को आपके कंप्यूटर पर किए गए हाल के कामों का संदर्भ समझने में मदद करता है। उदाहरण के लिए, आप ChatGPT से पूछ सकते हैं कि ब्रेक लेने से पहले आप किस काम पर लगे थे, आपने कोई खास डॉक्यूमेंट कहां देखा था या दिनभर में कौन-कौन से काम किए थे।

यह फीचर आपकी कंप्यूटर एक्टिविटी की एक टाइमलाइन भी बना सकता है। बाद में ChatGPT इस जानकारी को ऐसी यादों में बदल सकता है, जिन्हें आप दोबारा देख सकते हैं।

Computer History कैसे काम करता है?

Computer History उन ऐप्स और वेबसाइटों से जुड़ी एक्टिविटी को देखता है, जिन्हें आपने इसकी अनुमति दी है। इसमें क्लिक करना, टाइप करना, कीबोर्ड शॉर्टकट इस्तेमाल करना और एक ऐप से दूसरे ऐप पर जाना जैसी चीजें शामिल हैं।

ChatGPT समय-समय पर इन गतिविधियों को छोटी टेक्स्ट समरी और कंप्यूटर में सेव की गई लोकल मेमोरी फाइलों में बदलता है।

इसकी मदद से ChatGPT आपके बार-बार किए जाने वाले कामों को भी समझ सकता है और कुछ कामों को आसान बनाने के लिए Skills या Automation का सुझाव दे सकता है।

क्या ChatGPT स्क्रीन रिकॉर्ड करेगा?

नहीं। OpenAI के मुताबिक, Computer History स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग नहीं करता। इसके अलावा यह माइक्रोफोन की आवाज या कंप्यूटर का सिस्टम ऑडियो भी रिकॉर्ड नहीं करता। प्राइवेट मोड में की गई वेब ब्राउजिंग भी इस हिस्ट्री में शामिल नहीं होती।

कौन कर सकता है इसका इस्तेमाल?

फिलहाल Computer History Mac पर ChatGPT Pro, Business और Enterprise यूजर्स के लिए उपलब्ध है। Pro यूजर्स इसे अपनी मर्जी से चालू कर सकते हैं। वहीं Business और Enterprise यूजर्स के लिए इसे चालू करने से पहले एडमिन की अनुमति जरूरी है।

यह फीचर अभी EEA, स्विट्जरलैंड और UK में उपलब्ध नहीं है। इसके लिए कोई अलग चार्ज भी नहीं है। यानी योग्य ChatGPT प्लान वाले यूजर्स इसे एक ऑप्शनल फीचर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

चालू करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Computer History चालू करने से पहले यह जरूर देख लें कि आप किन ऐप्स और वेबसाइटों को अपनी हिस्ट्री में शामिल करना चाहते हैं। खासकर उन ऐप्स और वेबसाइटों पर ध्यान दें जहां आपकी पर्सनल, बैंकिंग या दूसरी प्राइवेट जानकारी मौजूद हो।

advertisement

OpenAI ने यूजर्स को यह कंट्रोल भी दिया है कि वे डेटा इकट्ठा होने की प्रक्रिया को रोक सकते हैं, रिकॉर्ड की गई जानकारी देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर किसी एक एंट्री या पूरी हिस्ट्री को डिलीट कर सकते हैं।