scorecardresearch

Apple की Siri AI के लिए न्यूज कंपनियों से डील की तैयारी, खबरों के इस्तेमाल पर देगा पैसा

हाल के महीनों में, खबर है कि Apple ने Siri AI के लिए जानकारी और समाचारों का इस्तेमाल करने के मकसद से कई पब्लिशर्स से संपर्क किया है.

Advertisement
 Siri AI
Siri AI

In Short

  • Apple Siri AI को ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए न्यूज पब्लिशर्स से कंटेंट इस्तेमाल करने की डील पर बात कर रहा है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, Siri किसी पब्लिशर की खबर इस्तेमाल करती है तो उसके हिसाब से उसे भुगतान करने का मॉडल तैयार किया जा रहा है।
  • Apple इस डील के लिए 100 मिलियन डॉलर तक का बजट रखने पर विचार कर रहा है, जबकि Siri AI के iOS 27 के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।

Apple अपने नए Siri AI को ज्यादा स्मार्ट और काम का बनाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी कई न्यूज कंपनियों और पब्लिशर्स से बात कर रही है, ताकि Siri को ताजा खबरों और नई जानकारी तक आसानी से पहुंच मिल सके।

Siri के जवाब के लिए इस्तेमाल होगी न्यूज

advertisement

The Wall Street Journal (WSJ) की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple पब्लिशर्स को उनके कंटेंट के इस्तेमाल के हिसाब से पैसा देने के बारे में सोच रहा है। अभी किसी पब्लिशर के कंटेंट का इस्तेमाल करने के लिए एक तय लाइसेंस फीस देने का तरीका आम है। लेकिन Apple इसके बजाय ऐसा सिस्टम लाना चाहता है, जिसमें पब्लिशर को इस बात के हिसाब से पैसा मिले कि Siri ने उसके कंटेंट का कितना इस्तेमाल किया।

कैसे काम करेगा यह सिस्टम?

रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने हाल के महीनों में कई पब्लिशर्स से संपर्क किया है। कंपनी कथित तौर पर इस्तेमाल के हिसाब से पैसे देने वाले मॉडल पर बात कर रही है।

आसान भाषा में समझें तो अगर कोई यूजर Siri से किसी ताजा खबर या घटना के बारे में सवाल पूछता है और Siri जवाब देने के लिए किसी न्यूज कंपनी की खबर का इस्तेमाल करती है, तो उस न्यूज कंपनी को पैसा मिल सकता है।

Apple इस डील के लिए 100 मिलियन डॉलर तक का बजट रखने पर विचार कर रहा है। हालांकि, अभी डील और पेमेंट की अंतिम जानकारी सामने नहीं आई है।

Siri को मिलेगी ताजा खबरों की जानकारी

अगर Apple और पब्लिशर्स के बीच यह डील हो जाती है, तो Siri यूजर्स को ताजा खबरों और नई घटनाओं से जुड़ी ज्यादा जानकारी दे सकती है। इसका मतलब है कि Siri सिर्फ सामान्य इंटरनेट सर्च के नतीजे दिखाने के बजाय हाल की खबरों के आधार पर सवालों के जवाब देने में ज्यादा मददगार हो सकती है।

अगर यह डील होती है, तो इससे AI कंपनियों और न्यूज कंपनियों के बीच कंटेंट के इस्तेमाल और उसके बदले पैसे देने का एक नया तरीका भी बन सकता है।

Siri AI कब आएगी?

उम्मीद है कि Apple की नई Siri AI, iOS 27 के साथ इस साल लॉन्च हो सकती है। इसे सितंबर में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, यह सुविधा हर iPhone पर नहीं मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे iPhone 15 Pro और उसके बाद के मॉडल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

फिलहाल Apple और पब्लिशर्स के बीच बातचीत चल रही है। इसलिए डील, पेमेंट और Siri AI की अंतिम सुविधाओं को लेकर तस्वीर लॉन्च के समय ही साफ होगी।

advertisement