scorecardresearch

200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले! OnePlus 16 के फीचर्स लीक, इतनी हो सकती है कीमत

OnePlus 16 को लेकर स्मार्टफोन बाजार में चर्चा तेज है। कंपनी आज चीन में अपना नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने जा रही है। इसमें बड़ी बैटरी और शानदार कैमरे के अलावा गेमर्स के लिए कई खास फीचर्स मिलने की उम्मीद है। जानिए इसकी संभावित कीमत और भारत में लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारी।

Advertisement

In Short

  • OnePlus 16 में 9000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की जानकारी है।
  • गेमर्स के लिए 185Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और खास गेमिंग असिस्टेंट मिल सकता है।
  • फोन में 200MP का मेन कैमरा मिलने की उम्मीद, बेस वेरिएंट की संभावित कीमत करीब ₹72,000।

स्मार्टफोन पर गेम खेलना पसंद करते हैं, लेकिन बार-बार बैटरी खत्म होने से परेशान रहते हैं? तो OnePlus का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन आपके लिए खास हो सकता है। कंपनी आज यानी 12 अक्टूबर को चीन में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 16 लॉन्च करने जा रही है। इस फोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी, 200MP कैमरा और 185Hz तक रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलने की जानकारी सामने आई है।

advertisement

इसके अलावा कंपनी ने गेमिंग के शौकीनों के लिए भी खास तैयारी की है। फोन में कई ऐसे फीचर्स मिल सकते हैं, जो गेम खेलने का एक्सपीरियंस बेहतर बनाएंगे।

गेमर्स के लिए मिलेगा खास असिस्टेंट

OnePlus 16 में गेमिंग के लिए खास असिस्टेंट मिलने की जानकारी है। इसकी मदद से शूटिंग गेम्स के विजुअल्स बेहतर किए जा सकेंगे। साथ ही गेम खेलते समय वॉयस चैट में आसपास का शोर कम करने का फीचर भी मिलेगा।

इसके अलावा फोन में खास लाइटिंग इफेक्ट और इन-गेम कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। यानी कंपनी का फोकस सिर्फ तेज प्रोसेसर देने पर नहीं, बल्कि गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर भी है।

9000mAh बैटरी से मिलेगी बार-बार चार्जिंग से राहत?

OnePlus 16 में 9000mAh की Glacier Battery मिलने वाली है। इससे पहले OnePlus 15 में 7300mAh की बैटरी दी गई थी। यानी नए फोन में पहले के मुकाबले बड़ी बैटरी मिलेगी।

चार्जिंग के लिए इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की जानकारी है। बड़ी बैटरी के कारण यूजर्स को बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत कम पड़ सकती है। हालांकि, असली बैटरी बैकअप फोन के इस्तेमाल पर निर्भर करेगा।

Image Credit: ITG

185Hz डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर

डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus 16 में 6.78 इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है। सामान्य इस्तेमाल के दौरान इसका रिफ्रेश रेट 165Hz तक रहेगा, जबकि गेमिंग के समय यह 185Hz तक पहुंच सकता है।

इससे गेम खेलते समय स्क्रीन पर मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकता है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की भी जानकारी सामने आई है।

फोटोग्राफी के लिए मिलेगा 200MP कैमरा

OnePlus 16 में 200MP का मेन कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।

वहीं, सेल्फी लेने और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की जानकारी है।

कितनी होगी कीमत और भारत में कब आएगा?

OnePlus ने अभी इस स्मार्टफोन की आधिकारिक कीमत नहीं बताई है। हालांकि, रिपोर्ट्स और लीक के मुताबिक, फोन के बेस वेरिएंट की कीमत करीब 72,000 रुपये हो सकती है।

advertisement

फिलहाल यह अनुमानित कीमत है। कंपनी 12 अक्टूबर को चीन में फोन लॉन्च करने जा रही है, लेकिन भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।