scorecardresearch

नवंबर में नया स्मार्टफोन खरीदने का है प्लान? मोटोरोला से वनप्लस तक इन नए फोन पर डालें नजर

नवंबर 2026 में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कई नए फोन की एंट्री होने वाली है। मोटोरोला, वीवो, शाओमी और वनप्लस जैसी कंपनियां नए मॉडल लाने की तैयारी में हैं। कुछ फोन के कैमरे और बैटरी आपको हैरान कर सकते हैं। जानिए कौन सा फोन कब लॉन्च होगा और क्या खास मिलेगा।

Advertisement

In Short

  • नवंबर में मोटोरोला, वीवो, शाओमी, रियलमी और वनप्लस के नए स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद।
  • कुछ स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल कैमरा और 10,000 एमएएच तक की बैटरी मिल सकती है।
  • मोटोरोला सिग्नेचर 27 की लॉन्चिंग 5 नवंबर को, कार्बन का नया 5जी फोन 20,000 रुपये से कम में आने की उम्मीद।

नवंबर 2026 स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए काफी खास रहने वाला है। इस महीने भारतीय बाजार में कई नए स्मार्टफोन दस्तक दे सकते हैं। इनमें महंगे फ्लैगशिप फोन से लेकर कम कीमत वाले 5जी स्मार्टफोन तक शामिल हैं। कंपनियां इस बार कैमरा, प्रोसेसर, डिस्प्ले और बैटरी पर खास ध्यान दे रही हैं। कुछ फोन में 200 मेगापिक्सल कैमरा तो कुछ में 10,000 एमएएच तक की बैटरी मिल सकती है। आइए जानते हैं कि इस महीने कौन-कौन से स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं और उनमें क्या खास मिलेगा।

advertisement

मोटोरोला सिग्नेचर 27: 5 नवंबर को होगी एंट्री

मोटोरोला सिग्नेचर 27 भारत में 5 नवंबर को लॉन्च होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल सोनी लिटिया 910 मेन कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन को ठंडा रखने के लिए आर्कटिकमेश कूलिंग सिस्टम और 3डी वेपर चैंबर मिलेगा। इसमें ग्लास-सिरेमिक फिनिश और एल्युमिनियम फ्रेम भी होगा।

मोटो जी47 पावर 5जी और एज 70 नियो 5जी

मोटोरोला दो और स्मार्टफोन ला सकती है। मोटो जी47 पावर 5जी में डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 7,000 एमएएच बैटरी और 120 हर्ट्ज डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। वहीं एज 70 नियो 5जी में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 प्रोसेसर, 144 हर्ट्ज एमोलेड डिस्प्ले और 7,000 एमएएच बैटरी मिल सकती है।

वीवो एक्स500 सीरीज: 200 मेगापिक्सल कैमरा और 8,000 एमएएच बैटरी

वीवो की एक्स500 सीरीज में एक्स500 5जी, एक्स500 प्रो और एक्स500 प्रो मैक्स शामिल हो सकते हैं। इनमें डाइमेंसिटी 9600 सीरीज के प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। एक्स500 प्रो मैक्स में 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 8,000 एमएएच बैटरी मिल सकती है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

वहीं एक्स500 प्रो में 2के 144 हर्ट्ज डिस्प्ले और 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। वीवो वी80 एफई और वाई32 5जी की भी चर्चा है, लेकिन इनकी लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं है।

शाओमी 18 प्रो: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे मिलने की उम्मीद

शाओमी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में शाओमी 18 प्रो के भारत में लॉन्च की घोषणा की है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रोसेसर, पीछे की तरफ सेकेंडरी डिस्प्ले और दो 200 मेगापिक्सल कैमरे मिलने की उम्मीद है।

रियलमी 17 प्रो सीरीज: 10,000 एमएएच तक की बैटरी

रियलमी 17 प्रो सीरीज में 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा मिल सकता है। इसके टॉप मॉडल में 10,000 एमएएच तक की बैटरी और 165 हर्ट्ज डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

वनप्लस 16आर: 120 वॉट फास्ट चार्जिंग

वनप्लस 16आर में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 8,500 एमएएच बैटरी और 120 वॉट फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

advertisement

कम कीमत वाले 5जी स्मार्टफोन भी होंगे लॉन्च?

कार्बन भारतीय बाजार में रेबेल 5जी के साथ वापसी कर सकती है। इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है। इसके अलावा वॉबल स्पीड 5जी, आईटेल ए300 प्लस, पोको एक्स8एस 5जी और टेक्नो स्पार्क 50सी भी चर्चा में हैं। हालांकि, पोको और टेक्नो के फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।

फिलहाल इन स्मार्टफोन की फाइनल कीमत, उपलब्धता और सभी स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि संबंधित कंपनियों की ओर से होना बाकी है।