scorecardresearch

3 जुलाई को Motorola करेगा दो फ्लिप फोन लॉन्च, सबसे बड़े एक्सटर्नल डिस्प्ले का दावा

स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला 3 जुलाई को भारत में 'मोटोरोला रेजर 40' और 'मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा' लॉन्च करेगी। कंपनी ने दावा किया है कि रेजर 40 अल्ट्रा दुनिया का सबसे पतला फ्लिप फोन है। यह दुनिया का सबसे बड़ा एक्सटर्नल डिस्प्ले वाला फोन भी है। बायर्स इन दोनों स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स अमेजन से खरीद सकेंगे। कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले ही दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर अनवील कर दिए हैं। कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच का FHD+ pOLED इंटरनल डिस्प्ले दिया गया है।

Advertisement
3 जुलाई को Motorola करेगा दो फ्लिप फोन लॉन्च
3 जुलाई को Motorola करेगा दो फ्लिप फोन लॉन्च

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Motorola 3 जुलाई को भारत में 'मोटोरोला रेजर 40' और 'मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा' लॉन्च करेगी। कंपनी ने दावा किया है कि रेजर 40 अल्ट्रा दुनिया का सबसे पतला फ्लिप फोन है। यह दुनिया का सबसे बड़ा एक्सटर्नल डिस्प्ले वाला फोन भी है। बायर्स इन दोनों स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स Amazon से खरीद सकेंगे। कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले ही दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर अनवील कर दिए हैं। कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच का FHD+ pOLED इंटरनल डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि, दोनों फोन में अलग-अलग एक्सटर्नल डिस्प्ले दिए गए हैं। रेजर 40 में 1.5 इंच का OLED और रेजर 40 अल्ट्रा में 3.6 इंच का pOLED डिस्प्ले मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए रेजर 40 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर और रेजर 40 अल्ट्रा में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है।

advertisement

Also Read: Go First के लिए 425 करोड़ की फंडिंग को मंजूरी, एयरलाइन ने फिर से उड़ान भरने के लिए बैंकों से मांगा था कर्ज

दोनों में आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉयड 13 मिलता है। फोटोग्राफी के लिए रेजर 40 में 64MP + 13MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि, रेजर 40 अल्ट्रा में 12MP + 13MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए रेजर 40 में 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4200mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, रेजर 40 अल्ट्रा में 30W की वायर फास्ट चार्जिंग और 5W की वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3800mAh की बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन में 5G, 4G, 3G, 2G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS के साथ चार्जिंग के लिए USB टाइप C दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मोटोरोला रेजर 40 भारत में 45 हजार रुपए और रेजर 40 अल्ट्रा 55 हजार रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकता है।

3 जुलाई को भारत में 'मोटोरोला रेजर 40' और 'मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा' लॉन्च करेगी
3 जुलाई को भारत में 'मोटोरोला रेजर 40' और 'मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा' लॉन्च करेगी