Jio का ₹10,000 वाला धमाकेदार रिचार्ज प्लान लॉन्च! एक बार पैसे देकर 3 साल तक रिचार्ज की छुट्टी
रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जो बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी दूर कर सकता है। इस प्लान में लंबी वैलिडिटी के साथ कॉलिंग, इंटरनेट और कई डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी। जानिए इसकी कीमत, फायदे और किन ग्राहकों के लिए यह फायदेमंद रहेगा।

In Short
- जियो ने ₹10,000 का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया, जिसमें पूरे 1,095 दिनों यानी 3 साल की वैलिडिटी मिलेगी।
- रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, 100 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग और पात्र ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G मिलेगा।
- प्लान में JioHotstar, JioTV, 12 महीने का Canva Pro Lite और 50GB JioAI Cloud स्टोरेज शामिल है।
रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की सबसे खास बात इसकी लंबी वैलिडिटी है। कंपनी ने ₹10,000 की कीमत वाला ऐसा प्लान पेश किया है, जिसमें एक बार रिचार्ज कराने के बाद पूरे तीन साल तक दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना डेटा और अनलिमिटेड 5G के साथ कई डिजिटल सुविधाएं भी मिलेंगी। कंपनी के मुताबिक, यह प्लान 7 नवंबर 2026 से देशभर में उपलब्ध है।
₹10,000 में पूरे 3 साल की वैलिडिटी
जियो के इस नए रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 1,095 दिनों यानी पूरे 36 महीने की है। इसका मतलब है कि ग्राहकों को तीन साल तक बार-बार रिचार्ज कराने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। कंपनी ने इसे टेलीकॉम इंडस्ट्री का अपनी तरह का पहला लॉन्ग टर्म कनेक्टिविटी प्लान बताया है।
रोजाना 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड 5G
इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा रोजाना 100 SMS और 2.5GB हाई-स्पीड 4G डेटा भी दिया जाएगा।
जिन ग्राहकों के पास 5G स्मार्टफोन है और उनके इलाके में Jio True 5G नेटवर्क उपलब्ध है, वे अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा उठा सकेंगे। हालांकि, रोजाना मिलने वाला 4G डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाएगी।
JioHotstar और Canva का भी फायदा
जियो ने इस प्लान में मनोरंजन और डिजिटल सेवाओं को भी शामिल किया है। ग्राहकों को JioHotstar का मोबाइल एक्सेस, हॉलीवुड कंटेंट और JioTV की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 12 महीने के लिए Canva Pro Lite और 50GB JioAI Cloud स्टोरेज भी दिया जाएगा।
हर महीने कितना आएगा खर्च?
अगर ₹10,000 को 36 महीनों में बांटें, तो इस प्लान का खर्च करीब ₹278 प्रति महीना और लगभग ₹9.1 रोजाना बैठता है।
जियो के मौजूदा ₹3,599 वाले सालाना प्लान से तुलना करें, तो लगातार तीन साल रिचार्ज कराने पर ₹10,797 खर्च होंगे। ऐसे में नए प्लान से करीब ₹797 की बचत हो सकती है।
कहां से करा सकते हैं रिचार्ज?
ग्राहक इस प्लान को MyJio ऐप, जियो की आधिकारिक वेबसाइट, जियो रिटेल स्टोर और अधिकृत थर्ड-पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं।
यह प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो लंबे समय तक रिचार्ज की चिंता से बचना चाहते हैं। हालांकि, इसकी पूरी उपयोगिता ग्राहक की डेटा जरूरत, 5G स्मार्टफोन और नेटवर्क कवरेज पर निर्भर करेगी।

