बाजार में आया ₹6000 रुपये से कम में दमदार फीचर्स वाला सस्ता स्मार्टफोन , Itel ने लॉन्च किया Zeno10
Smartphone Launch: अगर आप दमदार फीचर और लॉन्ग लाइफ बैटरी वाले स्मार्टपोन की तलाश कर रहे हैं तो आपकी तलाश शायद खत्म होती है। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ITEL ने हाल ही में Zeno10 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 6,000 रुपये से भी कम है। आइए, इसके बारे में बताते हैं।

In Short
- Zeno10 की कीमत 6,000 रुपये से कम है।
- यह स्मार्टफोन में 64 जीबी रोम और 5000 mAh की बैटरी है।
भारत की दिग्गज टेक्नोलॉजी ब्रांड Itel ने हाल ही में अपना नया Zeno10 लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है। खासतौर पर इसे GENZ को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस स्मार्टफोन की खास बात इसकी कीमत है। दरअसल, य कस्टमर की जरूरतों और उनके बजट को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
ज़ेनो 10 फीचर्स (Zeno10 Features)
ज़ेनो 10 में लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 ओएस, पावरफुल ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 5000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन स्टाइलिश के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस भी देता है। यह फोन कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो गया है। इस फोन का डिस्पले 6.56 इंच का एचडी है।
यह फोन दो वैरिएंट (3GB,4GB) में लॉन्च हुआ है। दोनों ही वैरिएंट्स में 64 GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। जेनो 10 में 8 MP का रियर कैमरा और 5 MP का फ्रंट कैमरा है। यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसमें USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यह Android14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और फोन में Octa Core प्रोसेसर है।
कितनी है कीमत? (Zeno10 Price)
जेनो10 काफी किफायती स्मार्टफोन है। 3 जीबी रैम वाला वैरिएंट की कीम मात्र 5699 रुपये है। वहीं, 4 जीबी रैम वैरिएंट मात्र 5999 रुपये में मिल रहा है। कंपनी इन कीमतों पर पर बैंक ऑफर्स भी दे रही है।
Itel ने इस स्मार्टफोन के लिए Amazon से भी साझेदारी की है। इसका मतलब है कि यूजर Amazon पर आसानी से फोन खरीद सकते हैं।
