scorecardresearch

iQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च: 7200mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने भारत में Z-सीरीज का नया Z11xa 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन में बड़ी 7200mAh बैटरी, MediaTek Dimensity प्रोसेसर और Sony का 50MP कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे durability पर भी फोकस करते हुए पेश किया है। जानिए इसकी कीमत, ऑफर्स और बिक्री से जुड़ी पूरी जानकारी।

Advertisement

In Short

  • iQOO Z11xa 5G में 7200mAh की बड़ी बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग दी गई है
  • फोन में 50MP Sony IMX852 मेन कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है
  • iQOO Z11xa 5G की बिक्री भारत में 14 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी

iQOO ने भारत में अपनी Z-सीरीज का नया स्मार्टफोन iQOO Z11xa 5G लॉन्च कर दिया है। यह Z-सीरीज का छठा फोन है। इससे पहले कंपनी Z11 Turbo, Z11x, Z11, Z11 Lite और Z11S पेश कर चुकी है। नए फोन में बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, MediaTek प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल Sony कैमरा दिया गया है। इसकी बिक्री भारत में 14 सितंबर से शुरू होगी।

advertisement

120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन

iQOO Z11xa 5G में 6.76 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन High Brightness Mode में 1,200 निट्स तक की ब्राइटनेस दे सकती है। इसमें TV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन और Eye Comfort सिस्टम भी मिलता है।

फोन में Sleep Comfort Mode और Anti-Motion Sickness Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिन्हें लंबे समय तक स्क्रीन देखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए शामिल किया गया है।

MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में 4nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 7400-Turbo चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। फोन में 8GB तक Extended RAM का सपोर्ट भी है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन AnTuTu पर 8,90,000 से ज्यादा स्कोर हासिल कर सकता है।

Image Credit: ITG

7,200mAh की बड़ी बैटरी

iQOO Z11xa 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh बैटरी है। फोन 44W FlashCharge को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक बैटरी को 1 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक चार्ज होने में 43 मिनट लगते हैं।

iQOO का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से छह घंटे तक का टॉक टाइम मिल सकता है। फोन में Bypass Charging और Overnight Charging Protection जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

50MP Sony कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसके अलावा इसमें Military-Grade Durability के साथ IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। फोन Wet-Hand और Greasy-Hand Touch को भी सपोर्ट करता है। इसमें पानी और धूल निकालने के लिए One-Tap Water and Dust Ejection फीचर भी दिया गया है।

कितनी है iQOO Z11xa 5G की कीमत?

advertisement

iQOO Z11xa 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर्स के बाद इसकी प्रभावी कीमत 27,499 रुपये हो सकती है।

चुनिंदा ICICI Bank और HDFC Bank क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये का फ्लैट कूपन डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही छह महीने तक No Cost EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।

फोन Titan Black और Prismatic Green कलर में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 14 सितंबर दोपहर 12 बजे से Amazon.in, iQOO.com, चुनिंदा Vivo Exclusive Stores और दूसरे रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी।