scorecardresearch

सेल ! सेल ! सेल ! सबसे सस्ता iPhone खरीदने का मौका

iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max और Apple Watch Series 9 सभी को सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था, जबकि लोकप्रिय iPhone 13 को सितंबर 2021 में पेश किया गया था।

Advertisement
iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max
iPhone 16 Pro and iPhone 16 Pro Max


Apple ने अपने iPhone 16 सीरीज और Apple Watch Series 10 के लॉन्च के बाद कई पुराने iPhone और Apple Watch मॉडल बंद कर दिए हैं। बंद किए गए मॉडल में iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max, iPhone 13 और Apple Watch Series 9 शामिल हैं। लेकिन आईफोन 14 और आईफोन 15 पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल रहा है और आपको ये सेल मिस नहीं करनी चाहिए। 
iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max और Apple Watch Series 9 सभी को सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था, जबकि लोकप्रिय iPhone 13 को सितंबर 2021 में पेश किया गया था।

advertisement


जिन मॉडल्स को सेल के लिए रखा गया है वो इस प्रकार हैं

iPhone SE (2022): 47,600 रुपये से शुरू।

iPhone 14 और iPhone 14 Plus: क्रमशः 59,990 रुपये और 69,990 रुपये से शुरू।

iPhone 15 और iPhone 15 Plus: क्रमशः 69,990 रुपये और 79,990 रुपये से शुरू।

iPhone 16 सीरीज़: प्री-ऑर्डर 13 सितंबर से शुरू होंगे।

एप्पल वॉच की उपलब्धता

नई ऐप्पल वॉच सीरीज़ 10 और अपडेटेड ऐप्पल वॉच अल्ट्रा 2 के अलावा, ऐप्पल वॉच एसई भारत में 24,900 रुपये से शुरू होने वाली कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

एप्पल वॉच सीरीज़ 10 और एप्पल वॉच अल्ट्रा 2 के नए ब्लैक टाइटेनियम वेरिएंट के लिए प्री-ऑर्डर जारी हैं, जिनकी बिक्री 20 सितंबर से शुरू होगी। एप्पल वॉच अल्ट्रा 2 की कीमत 89,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि एप्पल वॉच सीरीज़ 10 की कीमत 46,900 रुपये से शुरू होती है।

नए उत्पाद लॉन्च करने के बाद एप्पल द्वारा पुराने मॉडलों को बंद करना एक सामान्य बात है इससे पहले भी कंपनी ऐसा कर चुकी है।