scorecardresearch

Flipkart Freedom Sale में iPhone 17 Pro Max पर धमाकेदार डील, ₹16,000 तक बचाने का मौका

iPhone 17 Pro Max खरीदने का प्लान है तो Flipkart Freedom Sale की ये डील आपके काम आ सकती है। फोन पर कुल ₹16,000 तक बचाने का मौका मिल रहा है। बैंक ऑफर और एक्सचेंज से कीमत और कम हो सकती है। जानिए फोन की कीमत, ऑफर्स और खास फीचर्स।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • Flipkart Freedom Sale में iPhone 17 Pro Max पर कुल ₹16,000 तक की बचत का मौका।
  • फोन ₹1,41,999 में लिस्ट है, बैंक ऑफर से ₹8,000 तक की अतिरिक्त छूट।
  • iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच डिस्प्ले, A19 चिप और तीन 48MP रियर कैमरे मिलते हैं।

Flipkart Freedom Sale: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Freedom Sale सभी यूजर्स के लिए शुरू हो चुकी है। सेल के दौरान Apple के कई iPhone मॉडल्स पर ऑफर दिए जा रहे हैं। इनमें iPhone 15 से लेकर iPhone 17 सीरीज तक शामिल हैं। खास तौर पर iPhone 17 Pro Max पर ऐसी डील मिल रही है, जिसमें कुल मिलाकर 16,000 रुपये तक की बचत का मौका है।

advertisement

iPhone 17 Pro Max की कीमत हुई कम

iPhone 17 Pro Max को पिछले साल सितंबर में 1,49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Flipkart Freedom Sale के दौरान यह फोन 1,41,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी सीधे कीमत में 8,000 रुपये की कमी देखने को मिल रही है।

इसके अलावा बैंक ऑफर के तहत भी 8,000 रुपये तक की अतिरिक्त बचत हो सकती है। दोनों ऑफर को जोड़ें तो खरीदार करीब 16,000 रुपये तक बचा सकते हैं।

एक्सचेंज ऑफर से और घट सकती है कीमत

iPhone 17 Pro Max पर बैंक डिस्काउंट के अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने का विकल्प भी दिया जा रहा है। इससे फोन की खरीद कीमत और कम हो सकती है। हालांकि, पुराने स्मार्टफोन की एक्सचेंज वैल्यू उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।

ये खबर पढ़ना ना भूलें : Flipkart Freedom Sale शुरू, iPhone से Smart TV तक पर बंपर डिस्काउंट, SBI कार्ड पर भी ऑफर

इसका मतलब है कि अगर पुराना फोन अच्छी स्थिति में है तो खरीदार को ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है।

6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले

iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो करीब 90.7% तक है।

डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Ceramic Shield 2 का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ एंटी-रिफ्लेक्टिंग कोटिंग भी दी गई है।

A19 चिपसेट से लैस है फोन

फोन में Apple का A19 चिपसेट दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके साथ Apple GPU भी मिलता है।

iPhone 17 Pro Max में तीनों रियर कैमरे 48MP

iPhone 17 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें तीनों कैमरा सेंसर 48-48 मेगापिक्सल के हैं। कैमरा सिस्टम में अल्ट्रावाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हैं।