scorecardresearch

iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट! ₹1.34 लाख वाला फोन ₹54,990 में खरीदने का मौका, जानें पूरी डील

Apple का महंगा iPhone खरीदने का सपना अब कम कीमत में पूरा हो सकता है। Reliance Digital पर iPhone 17 Pro और Pro Max को लेकर खास ऑफर सामने आया है। हालांकि, विज्ञापन में दिखाई जा रही कीमत हर ग्राहक के लिए नहीं है। जानिए डिस्काउंट का पूरा गणित और जरूरी शर्तें।

Advertisement

In Short

  • iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की इफेक्टिव कीमत ₹54,990 तक हो सकती है।
  • iPhone 17 Pro Max का 256GB मॉडल ₹66,990 की इफेक्टिव कीमत पर मिल सकता है।
  • बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और पुराने iPhone 15 Pro की ₹55,000 एक्सचेंज वैल्यू से मिलेगी बड़ी बचत।

Apple का प्रीमियम iPhone खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। Reliance Digital पर iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को लेकर खास ऑफर दिया जा रहा है। इस डील के तहत ₹1,34,900 की शुरुआती कीमत वाला iPhone 17 Pro सिर्फ ₹54,990 की इफेक्टिव कीमत पर मिल सकता है। हालांकि, इतनी कम कीमत पर फोन खरीदने के लिए बैंक डिस्काउंट के साथ पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करना होगा।

advertisement

₹54,990 में कैसे मिलेगा iPhone 17 Pro?

Reliance Digital के ऑफर के मुताबिक, iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत ₹1,34,900 है। स्टोर पर इसका ऑफर प्राइस ₹1,22,990 रखा गया है। इसके अलावा ग्राहकों को ₹3,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और ₹10,000 का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

इन दोनों ऑफर के बाद फोन की कीमत ₹1,09,990 रह जाती है। अगर ग्राहक अपना पुराना iPhone 15 Pro एक्सचेंज करता है और उसे ₹55,000 की एक्सचेंज वैल्यू मिलती है, तो नए iPhone 17 Pro की इफेक्टिव कीमत ₹54,990 हो जाएगी। इस तरह कुल ₹79,910 तक की बचत दिखाई जा रही है।

iPhone 17 Pro Max पर भी बड़ी छूट

इस ऑफर में iPhone 17 Pro Max का 256GB मॉडल भी शामिल है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1,49,900 है, लेकिन Reliance Digital पर इसका ऑफर प्राइस ₹1,34,990 बताया गया है।

₹3,000 के बैंक डिस्काउंट और ₹10,000 के एक्सचेंज बोनस के बाद कीमत ₹1,21,990 रह जाती है। इसके बाद पुराने iPhone 15 Pro की ₹55,000 एक्सचेंज वैल्यू मिलने पर फोन ₹66,990 की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पुराने फोन की कंडीशन तय करेगी कीमत

इस डील में सबसे जरूरी बात पुराने स्मार्टफोन की एक्सचेंज वैल्यू है। हर ग्राहक को ₹55,000 नहीं मिलेंगे। यह रकम पुराने iPhone 15 Pro के आधार पर बताई गई है।

अगर आपके फोन की एक्सचेंज वैल्यू सिर्फ ₹20,000 बनती है, तो बाकी ऑफर समान रहने पर iPhone 17 Pro की कीमत करीब ₹89,990 होगी। बिना पुराने फोन को एक्सचेंज किए ₹54,990 वाली डील नहीं मिलेगी।

नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प

Reliance Digital इस ऑफर के साथ 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दे रहा है। iPhone 17 Pro के लिए EMI करीब ₹4,833 और Pro Max के लिए करीब ₹5,833 प्रति महीने से शुरू होने की बात कही गई है।

iPhone 17 Pro में क्या हैं खास फीचर्स?

iPhone 17 Pro में A19 Pro चिपसेट और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.3 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में तीन 48MP रियर कैमरे और 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

advertisement

इसके अलावा ProRes RAW, Apple Log 2, वेपर चैंबर कूलिंग, एल्युमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन और Ceramic Shield 2 जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये फीचर्स खासतौर पर फोटोग्राफी, वीडियो रिकॉर्डिंग और गेमिंग करने वाले यूजर्स के काम आ सकते हैं।