scorecardresearch

AI रोबोट्स की ट्रेनिंग के लिए अपना काम रिकॉर्ड कर रहे भारतीय वर्कर्स, ऐसे कमा रहे हैं एक्स्ट्रा पैसे

भारत में कई वर्कर्स अब अपने रोज के काम को कैमरे में रिकॉर्ड कर एक्स्ट्रा कमाई कर रहे हैं। ये वीडियो AI रोबोट्स को ट्रेन करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं, ताकि मशीनें इंसानों की तरह काम करना सीख सकें। हालांकि, इससे भविष्य की नौकरियों को लेकर नई बहस भी शुरू हो गई है।

Advertisement

In Short

  • दिल्ली की रीसाइक्लिंग वर्कर सुनीता राठौर सिर पर कैमरा लगाकर अपने काम की रिकॉर्डिंग कर रही हैं, जिससे उन्हें 150 रुपये प्रति घंटे की अतिरिक्त कमाई हो रही है।
  • AI कंपनियां इंसानों के काम की रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल रोबोट्स को वास्तविक दुनिया के काम सिखाने के लिए कर रही हैं।
  • AI और रोबोटिक्स से कमाई के नए मौके बन रहे हैं, लेकिन मैनुअल वर्क पर भविष्य में असर को लेकर चिंता भी बढ़ रही है।

स्विगी ने अपने 99 स्टोर को तेजी से बढ़ाते हुए इसे 500 से ज्यादा शहरों तक पहुंचा दिया है। इस सर्विस के जरिए ग्राहक ₹49, ₹79 और ₹99 की कीमत में अलग-अलग तरह के खाने के ऑप्शन ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, लॉन्च के एक साल के अंदर 99 स्टोर स्विगी के हर सात में से एक फूड ऑर्डर का हिस्सा बन चुका है।कम कीमत में ज्यादा विकल्प देने की इसी कोशिश के तहत स्विगी 99 स्टोर में कई तरह के खाने शामिल किए गए हैं।

advertisement

₹49 से ₹99 तक मिलेंगे कई तरह के फूड ऑप्शन

स्विगी 99 स्टोर में ग्राहकों को तय कीमत वाले फूड आइटम मिलते हैं। इसमें बाउल्स, थाली, साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट, बर्गर, पिज्जा, बेवरेज, चाट और स्नैक्स जैसे कई विकल्प शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि ₹49 से ऊपर के ऑर्डर पर इस ऑफर के तहत फ्री डिलीवरी भी मिलती है।

इस स्टोर में सिर्फ लोकल फूड ब्रांड ही नहीं बल्कि बड़े क्यूएसआर ब्रांड्स के आइटम भी उपलब्ध हैं।

बर्गर किंग से डोमिनोज तक बड़े ब्रांड भी शामिल

ग्राहक 99 स्टोर पर बर्गर किंग, मैकडॉनल्ड्स, केएफसी, डोमिनोज पिज्जा और टैको बेल जैसे बड़े ब्रांड्स के फूड आइटम भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा लोकल और रीजनल फूड ब्रांड्स के ऑप्शन भी यहां मौजूद हैं।

इसका फायदा यह है कि ग्राहकों को सस्ते खाने के लिए पूरे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जगह तलाश नहीं करनी पड़ेगी।

एक साल में 2.4 गुना बढ़े 99 स्टोर के ऑर्डर

स्विगी के मुताबिक, पिछले एक साल में 99 स्टोर से आने वाले मंथली ऑर्डर 2.4 गुना बढ़ गए हैं। कंपनी का कहना है कि इस सर्विस ने उन ग्राहकों को भी नियमित ऑर्डर करने के लिए प्रेरित किया है, जो पहले सिर्फ खास मौकों पर ही ऑनलाइन खाना मंगाते थे।

स्विगी फूड मार्केटप्लेस के चीफ बिजनेस ऑफिसर सिद्धार्थ भाकू ने कहा कि टियर-1, टियर-2 और टियर-3 शहरों में ऐसे ग्राहकों की बड़ी संख्या है, जो कम कीमत में अच्छी क्वालिटी का खाना चाहते हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखकर 99 स्टोर बनाया गया है।

टियर-2 और टियर-3 शहरों में बढ़ेगा फायदा

स्विगी का 99 स्टोर अब 500 से ज्यादा शहरों और 1.8 लाख से ज्यादा रेस्टोरेंट पार्टनर्स के साथ काम कर रहा है। कंपनी का फोकस छोटे शहरों के ग्राहकों तक भी सस्ते और आसान फूड डिलीवरी विकल्प पहुंचाने पर है।

ऑनलाइन फूड डिलीवरी मार्केट को लेकर रेडसीर की रिपोर्ट के अनुसार, देश के फूड सर्विस मार्केट में ऑनलाइन डिलीवरी की हिस्सेदारी FY26 के 11% से बढ़कर FY31 तक 18% होने की उम्मीद है।

हालांकि, ग्राहकों को सिर्फ ₹49, ₹79 या ₹99 की कीमत देखकर ऑर्डर नहीं करना चाहिए, बल्कि फाइनल बिल जरूर चेक करना चाहिए क्योंकि टैक्स, ऐड-ऑन और दूसरे चार्ज से कीमत बदल सकती है।

advertisement