scorecardresearch

iPhone यूजर्स के लिए आया iOS 27 Public Beta, इंस्टॉल करने से पहले जानें जरूरी बातें

iPhone यूजर्स के लिए iOS 27 का पब्लिक बीटा जारी हो गया है। नए Siri AI से लेकर तेज परफॉर्मेंस और स्मार्ट कैमरा फीचर्स तक, इस अपडेट में काफी कुछ नया है। लेकिन इसे इंस्टॉल करने से पहले जान लें जरूरी सावधानियां, सपोर्टेड डिवाइस और पूरा डाउनलोड प्रोसेस यहां पढ़ें।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 27 का पब्लिक बीटा जारी कर दिया है।
  • iOS 27 में नया Siri AI, बेहतर परफॉर्मेंस और ऐप्स में नए AI फीचर्स मिलेंगे।
  • पब्लिक बीटा इंस्टॉल करने से पहले डेटा बैकअप लेना जरूरी है, क्योंकि इसमें बग और बैटरी की समस्या आ सकती है।

How to Download IOS 27 Public Beta: Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 27 का पब्लिक बीटा जारी कर दिया है। अब केवल डेवलपर्स ही नहीं, बल्कि आम यूजर्स भी नए ऑपरेटिंग सिस्टम को अपने iPhone में इंस्टॉल करके इसके फीचर्स को आजमा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने iPadOS 27, macOS 27, watchOS 27 और visionOS 27 का पब्लिक बीटा भी उपलब्ध करा दिया है।

advertisement

हालांकि, पब्लिक बीटा अभी फाइनल अपडेट नहीं है। इसे टेस्टिंग के लिए जारी किया गया है, इसलिए इंस्टॉल करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।

पब्लिक बीटा में आ सकती हैं दिक्कतें

Apple हर साल सितंबर में नए iPhone के साथ नया iOS जारी करता है। फाइनल अपडेट से पहले बीटा वर्जन लाया जाता है, ताकि यूजर्स और डेवलपर्स नए फीचर्स को टेस्ट कर सकें। किसी तरह की परेशानी मिलने पर उसकी जानकारी Apple तक पहुंचाई जा सकती है।

पब्लिक बीटा आम यूजर्स के लिए होता है, लेकिन इसमें बग, ऐप क्रैश होने और बैटरी जल्दी खत्म होने जैसी समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए इसे मुख्य iPhone में तभी इंस्टॉल करना चाहिए, जब आप बीटा सॉफ्टवेयर से जुड़े जोखिम को समझते हों। अपडेट करने से पहले फोन के डेटा का बैकअप लेना भी जरूरी है।

नए Siri AI पर सबसे ज्यादा फोकस

iOS 27 की सबसे बड़ी खासियत नया Siri AI है। Apple ने अपने वॉयस असिस्टेंट को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाया है। अब Siri सिर्फ अलार्म लगाने या मौसम की जानकारी देने तक सीमित नहीं रहेगा।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Apple का नया iPhone 18 Pro जल्द आ सकता है, जानें क्या होगा खास

नया Siri AI स्क्रीन पर दिखाई दे रही चीजों को समझ सकता है। यह कैलेंडर, रिमाइंडर, ईमेल और Apple की दूसरी ऐप्स में मौजूद जानकारी के आधार पर बेहतर जवाब देने की कोशिश करेगा। कई ऐसे काम, जिनके लिए पहले अलग-अलग ऐप खोलनी पड़ती थीं, उन्हें Siri के जरिए पूरा किया जा सकेगा।

ऐप्स और परफॉर्मेंस में भी बदलाव

Apple ने iOS 27 में परफॉर्मेंस पर भी काम किया है। कंपनी का दावा है कि ऐप्स पहले से तेजी से खुलेंगे, AirDrop की स्पीड बेहतर होगी और पूरे सिस्टम की परफॉर्मेंस में सुधार मिलेगा।

फोटोज, सफारी, कैमरा और शॉर्टकट्स जैसी ऐप्स में भी नए AI फीचर्स जोड़े गए हैं। कैमरा ऐप में विजुअल इंटेलिजेंस मिलेगा, जिसकी मदद से कैमरा किसी चीज को पहचानकर उससे जुड़ी जानकारी दे सकेगा।

iOS 27 पब्लिक बीटा कैसे इंस्टॉल करें?

advertisement

सबसे पहले Apple Beta Software Program में अपनी Apple ID से रजिस्टर करना होगा। इसके बाद iPhone में Settings पर जाएं। यहां General पर टैप करके Software Update चुनें। फिर Beta Updates में जाकर iOS 27 Public Beta को चुन सकते हैं।

अगर आपका iPhone इस अपडेट के लिए एलिजिबल है, तो डाउनलोड का विकल्प दिखाई देगा।

हर iPhone में नहीं मिलेगा Siri AI

iOS 27 इंस्टॉल होने के बावजूद सभी iPhone में Siri AI नहीं मिलेगा। Apple Intelligence और Siri AI के लिए खास हार्डवेयर की जरूरत होगी। इसलिए ये फीचर्स केवल सपोर्टेड डिवाइस पर उपलब्ध होंगे। दूसरे एलिजिबल iPhone यूजर्स को iOS 27 के बाकी फीचर्स और सुधार मिलेंगे।

नए फीचर्स जल्दी आजमाने वाले यूजर्स पब्लिक बीटा इंस्टॉल कर सकते हैं। लेकिन रोजमर्रा के काम के लिए iPhone जरूरी है, तो सितंबर में आने वाले फाइनल स्टेबल अपडेट का इंतजार करना बेहतर होगा।