scorecardresearch

Gmail यूजर्स के लिए बड़ी राहत! अब बदल सकेंगे अपना ईमेल यूजरनेम - जानें क्या है प्रोसेस

फिलहाल यह फीचर सिर्फ अमेरिका के यूजर्स के लिए शुरू किया गया है, लेकिन जल्द ही इसके विस्तार की उम्मीद है। इस नए अपडेट के जरिए अब आप अपने ईमेल आईडी में '@gmail.com' से पहले वाले हिस्से (यूजरनेम) को एडिट कर सकेंगे।

Advertisement
AI Generated Image

गूगल के करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर आई है। सालों के इंतजार के बाद, टेक दिग्गज गूगल ने अब यूजर्स को अपना ईमेल एड्रेस बदलने की सुविधा दे दी है। फिलहाल यह फीचर सिर्फ अमेरिका के यूजर्स के लिए शुरू किया गया है, लेकिन जल्द ही इसके विस्तार की उम्मीद है। इस नए अपडेट के जरिए अब आप अपने ईमेल आईडी में '@gmail.com' से पहले वाले हिस्से (यूजरनेम) को एडिट कर सकेंगे।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

पुरानी यादों से आगे बढ़ने का मौका

गूगल के इस बड़े कदम पर खुद कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने चुटकी लेते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा कि 2004 एक अच्छा साल था, लेकिन अब आपकी जीमेल आईडी को उसी पुराने दौर में फंसे रहने की जरूरत नहीं है। पिचाई का इशारा उन बचकाने या पुराने ईमेल एड्रेस की तरफ था, जो लोगों ने सालों पहले बनाए थे और जिन्हें वे अब पेशेवर कारणों से बदलना चाहते हैं।

कैसे काम करेगा यह नया फीचर?

ईमेल एड्रेस बदलने का प्रोसेस काफी आसान है।

  • इसके लिए आपको अपने गूगल अकाउंट की सेटिंग्स में जाकर 'Personal Info' पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद 'Email' और फिर 'Google Account Email' के विकल्प पर जाना होगा।
  • अगर आपके अकाउंट पर यह फीचर एक्टिव हो गया है, तो आपको 'Change Google Account Email' का बटन दिखेगा। यहां आप अपनी पसंद का नया यूजरनेम चुन सकते हैं।

डेटा सुरक्षा और सीमाएं

गूगल ने साफ किया है कि ईमेल बदलने पर आपका कोई भी पुराना डेटा, फोटो या फाइल डिलीट नहीं होगी। यह बदलाव जीमेल, गूगल कैलेंडर, ड्राइव और गूगल फोटोज जैसी सभी सेवाओं पर अपने आप लागू हो जाएगा।

खास बात यह है कि नया एड्रेस चुनने के बाद भी पुराने ईमेल एड्रेस का मालिकाना हक आपके पास ही रहेगा। आप दोनों ही एड्रेस से साइन-इन कर सकेंगे और ईमेल भेज या प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी ने कुछ पाबंदियां भी लगाई हैं। आप साल में केवल एक बार और पूरे जीवनकाल में अधिकतम तीन बार ही अपना ईमेल बदल पाएंगे।

भारत के यूजर्स को करना होगा इंतजार

भले ही यह अपडेट चर्चा में है, लेकिन भारत सहित दुनिया के अन्य देशों के यूजर्स को अभी थोड़ा धैर्य रखना होगा। गूगल ने अभी ग्लोबल रोलआउट को लेकर कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है। वर्तमान में यह सेवा केवल अमेरिकी यूजर्स तक सीमित है।

advertisement