Android 17 का रोलआउट शुरू! इन Pixel डिवाइस को पहले मिलेगा अपडेट - जानिए क्या-क्या नया मिलेगा
Android 17 के साथ यूजर्स को नए AI फीचर्स, बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल और इंटरफेस में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर आपके पास Pixel डिवाइस है, तो यह जानना जरूरी है कि आपके फोन में यह अपडेट मिलेगा या नहीं और यह भी जानिए की नए Android 17 में क्या-क्या नया मिलेगा?

In Short
- Google ने Pixel स्मार्टफोन्स के लिए Android 17 का स्टेबल अपडेट तय समय से पहले रोलआउट करना शुरू कर दिया है।
- Android 17 में Bubble Apps, नए AI फीचर्स, बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल और ज्यादा कस्टमाइजेबल इंटरफेस जैसे कई बड़े बदलाव शामिल हैं।
- यह अपडेट Pixel 6 सीरीज से लेकर Pixel 10 सीरीज, Pixel Fold और Pixel Tablet समेत कई डिवाइसों के लिए उपलब्ध होगा।
Android 17: गूगल ने अपने पिक्सल स्मार्टफोन्स के लिए Android 17 का स्टेबल वर्जन जारी करना शुरू कर दिया है। इस बार कंपनी ने अपने शेड्यूल से पहले अपडेट रोलआउट कर सभी को चौंका दिया है। आमतौर पर नया एंड्रॉयड वर्जन नए Pixel फोन की लॉन्चिंग के बाद आता था, लेकिन इस बार अपडेट करीब दो महीने पहले ही दिया गया है।
Android 17 के साथ यूजर्स को नए AI फीचर्स, बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल और इंटरफेस में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर आपके पास Pixel डिवाइस है, तो यह जानना जरूरी है कि आपके फोन में यह अपडेट मिलेगा या नहीं और यह भी जानिए की नए Android 17 में क्या-क्या नया मिलेगा?
Bubble Apps से मल्टीटास्किंग होगी आसान
Android 17 का सबसे दिलचस्प फीचर Bubble Apps है। इसके जरिए किसी भी ऐप को छोटे फ्लोटिंग आइकन के रूप में स्क्रीन पर रखा जा सकेगा, ठीक चैट हेड की तरह।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: फेकें नहीं, अब काम आएगा आपका पुराना फोन! गूगल का ये है बड़ा प्लान
यूजर होम स्क्रीन पर किसी ऐप के आइकन को दबाकर रखेंगे और Bubble ऑप्शन चुनते ही वह ऐप फ्लोटिंग बबल के रूप में खुल जाएगा। यह बबल दूसरी ऐप्स के ऊपर दिखाई देगा और स्क्रीन पर कहीं भी खिसकाया जा सकेगा।
टैबलेट और फोल्डेबल डिवाइसों में बॉटम-राइट कॉर्नर पर Bubble Bar भी मिलेगा, जिससे इन फ्लोटिंग ऐप्स को आसानी से मैनेज किया जा सकेगा।
होम स्क्रीन होगी ज्यादा साफ-सुथरी
Android 17 में होम स्क्रीन को और मिनिमल बनाने का विकल्प दिया गया है। अब यूजर चाहें तो ऐप्स के नाम छिपा सकते हैं।
इसके लिए Wallpaper & Style में जाकर Icons सेक्शन में 'Show App Names' ऑप्शन को बंद करना होगा। इससे होम स्क्रीन ज्यादा साफ और व्यवस्थित दिखाई देगी।
इसके अलावा विजेट्स, वॉल्यूम पैनल और पावर मेन्यू में ब्लर बैकग्राउंड और ट्रांसलूसेंट इफेक्ट्स जैसे नए डिजाइन बदलाव भी जोड़े गए हैं। यूजर इन मेन्यू को अपनी पसंद के अनुसार छोटा या बड़ा भी कर सकेंगे।
प्राइवेसी फीचर्स हुए और मजबूत
Android 17 में प्राइवेसी को लेकर भी कई सुधार किए गए हैं। नया System Contact Picker फीचर यूजर्स को यह तय करने की सुविधा देगा कि कौन-सी थर्ड-पार्टी ऐप्स उनके कॉन्टैक्ट्स तक पहुंच सकती हैं।
लोकेशन शेयरिंग को भी अधिक पारदर्शी बनाया गया है। अब यूजर अस्थायी रूप से सटीक लोकेशन शेयर कर सकेंगे और लोकेशन परमिशन को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर पाएंगे।
AI फीचर्स का भी बड़ा अपग्रेड
गूगल ने Android 17 में AI क्षमताओं को और मजबूत किया है। Screen Reactions फीचर के जरिए यूजर स्क्रीन रिकॉर्डिंग के दौरान सीधे सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।
वहीं Gemini Omni अब टेक्स्ट, तस्वीर और वीडियो प्रॉम्प्ट की मदद से वीडियो बनाने और एडिट करने की क्षमता भी प्रदान करेगा। यह फीचर कंटेंट क्रिएटर्स और सामान्य यूजर्स दोनों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
किन Pixel डिवाइसों को मिलेगा अपडेट?
Android 17 अपडेट Pixel 6 सीरीज से लेकर Pixel 10 सीरीज तक के कई मॉडल्स के लिए उपलब्ध होगा। इनमें Pixel 6, Pixel 6 Pro, Pixel 6a, Pixel 7 सीरीज, Pixel Fold, Pixel Tablet, Pixel 8 सीरीज, Pixel 9 सीरीज और Pixel 10 सीरीज के डिवाइस शामिल हैं।
गूगल के अलावा सैमसंग, वनप्लस, ओप्पो, ऑनर और शाओमी जैसी कंपनियां भी अपने डिवाइसों के लिए Android 17 आधारित अपडेट लाने की तैयारी में हैं। इन ब्रांड्स ने पहले ही बीटा वर्जन की टेस्टिंग शुरू कर दी है।

