Google ने पेश किए तीन नए Gemini AI मॉडल, 17% तक कम टोकन में कैसे होगा ज्यादा काम?
Google ने तीन नए हल्के जेमिनी एआई मॉडल लॉन्च किए हैं, जिन्हें तेज जवाब, बेहतर कोडिंग और साइबर सुरक्षा से जुड़े कामों के लिए तैयार किया गया है। इनमें एक मॉडल कम टोकन में काम करता है, जबकि दूसरे को सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।

In Short
- Google ने तीन नए जेमिनी एआई मॉडल लॉन्च किए।
- जेमिनी 3.6 फ्लैश 17% कम टोकन इस्तेमाल करता है।
- साइबर सुरक्षा मॉडल का एक्सेस फिलहाल सीमित रखा गया।
Google Gemini AI Models: Google ने 21 जुलाई को तीन नए हल्के Gemini AI मॉडल लॉन्च किए हैं। इनमें Gemini 3.6 Flash, Gemini 3.5 Flash-Lite और Gemini 3.5 Flash Cyber शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि नई Flash सीरीज को कोडिंग, जानकारी से जुड़े काम और मल्टीमॉडल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है।
हालांकि, Gemini 3.5 Pro के लॉन्च में अभी भी देरी हो रही है। Google ने इसे जून में लॉन्च करने की तैयारी की थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज टाल दी गई। इसके साथ ही कंपनी ने अगली पीढ़ी के Gemini 4 मॉडल की झलक भी दिखाई है और इसके बेहतर प्री-ट्रेनिंग परफॉर्मेंस की जानकारी दी है।
Gemini 3.6 Flash में क्या हुआ बेहतर?
Google ने Gemini 3.6 Flash को “वर्कहॉर्स मॉडल” बताया है। आसान भाषा में कहें तो इसे ज्यादा काम को कम खर्च और बेहतर तेजी के साथ पूरा करने के लिए बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह मॉडल Gemini 3.5 Flash के मुकाबले एक ही काम के लिए 17% तक कम टोकन का इस्तेमाल करता है। कम टोकन खर्च होने से इसे चलाने की लागत भी कम हो सकती है।
Google का कहना है कि इस मॉडल को Gemini 3.5 Flash इस्तेमाल करने वाले डेवलपर्स और ग्राहकों से मिले फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें खास तौर पर कोडिंग और जानकारी से जुड़े कामों की क्षमता को बेहतर किया गया है।
ये खबर पढ़ना न भूलें: Apple के महंगे डिवाइस खरीदने वालों को मिल सकती है राहत, जानिए नई तैयारी में क्या है खास
परफॉर्मेंस की बात करें तो DeepSWE बेंचमार्क पर इसका स्कोर 37% से बढ़कर 49% हो गया। मशीन लर्निंग रिसर्च से जुड़े MLE Bench पर इसने 63.9% स्कोर किया, जबकि पुराने मॉडल का स्कोर 49.7% था। वहीं OSWorld-Verified बेंचमार्क पर इसका स्कोर 83% रहा, जो पुराने मॉडल के 78.4% स्कोर से ज्यादा है।
तेज और ज्यादा रिक्वेस्ट के लिए Flash-Lite
Gemini 3.5 Flash-Lite को कम समय में जवाब देने वाले एप्लिकेशन और बड़ी संख्या में आने वाली रिक्वेस्ट को संभालने के लिए बनाया गया है। इसमें एजेंटिक सर्च और डॉक्युमेंट प्रोसेसिंग जैसी क्षमताएं दी गई हैं।
Google ने इसे Gemini 3.5 सीरीज का सबसे तेज मॉडल बताया है। डेवलपर्स इसे मिनिमल या लो रीजनिंग मोड में चला सकते हैं। इससे मॉडल तेजी से जवाब देता है, कम खर्च में काम करता है और ज्यादा रिक्वेस्ट को संभाल सकता है।
ज्यादा मुश्किल कामों के लिए इसे हायर रीजनिंग मोड में बदला जा सकता है। यह मॉडल कंप्यूटर इंटरफेस के साथ भी काम कर सकता है।
Terminal-Bench 2.1 पर इसका स्कोर 31% से बढ़कर 54% हो गया। लंबी जानकारी को समझने वाले GDM-MRCR v2 बेंचमार्क पर इसने 72.2% स्कोर किया, जबकि पुराने मॉडल का स्कोर 60.1% था।
साइबर सुरक्षा के लिए खास मॉडल
Gemini 3.5 Flash Cyber को खास तौर पर साइबर सुरक्षा से जुड़े कामों के लिए तैयार किया गया है। यह कोड में मौजूद सुरक्षा कमियों का पता लगाने, उनकी ष्टि कपुरने और उन्हें ठीक करने में मदद कर सकता है।
यह मॉडल AI से चलने वाले सिक्योरिटी एजेंट के लिए बनाया गया है। हालांकि, सुरक्षा से जुड़े जोखिमों को देखते हुए Google फिलहाल इसका सीमित एक्सेस ही दे रहा है।
इसे CodeMender के सीमित पायलट प्रोग्राम के जरिए केवल सरकारों और भरोसेमंद पार्टनर्स को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही Google ने कहा है कि कंपनी जल्द Gemini 3.5 Pro को भी रिलीज करने की तैयारी कर रही है।

