scorecardresearch

स्मार्टफोन से लेकर ईयरबड्स तक होंगे चार्ज! भारत में लॉन्च हुआ नया MAGEDGE पावर बैंक, जानें कीमत

GM Modular ने नया G+ MAGEDGE 10,000mAh Magnetic Power Bank लॉन्च किया है। इसमें 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ 65cm की बिल्ट-इन रिट्रैक्टेबल Type-C केबल दी गई है। इसमें बिल्ट-इन स्टैंड भी है और इससे स्मार्टफोन के साथ स्मार्टवॉच और ईयरबड्स भी चार्ज किए जा सकते हैं।

Advertisement

In Short

  • GM Modular MAGEDGE में 10,000mAh बैटरी के साथ 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग मिलती है।
  • इसमें 65cm की बिल्ट-इन रिट्रैक्टेबल Type-C केबल और बिल्ट-इन स्टैंड दिया गया है।
  • पावर बैंक से वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाले स्मार्टफोन के साथ स्मार्टवॉच और ईयरबड्स भी चार्ज किए जा सकते हैं।

GM Modular ने यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नया प्रीमियम पावर बैंक लॉन्च किया है। कंपनी ने G+ MAGEDGE 10,000mAh Magnetic Power Bank पेश किया है। इसमें वायरलेस और वायर्ड चार्जिंग के साथ कई फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 7,499 रुपये रखी है।

advertisement

45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

GM Modular MAGEDGE में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक इसके बावजूद यह पावर बैंक हल्का है। इसमें 65 सेंटीमीटर का बिल्ट-इन रिट्रैक्टेबल Type-C केबल दिया गया है। इसकी मदद से अधिकतम 45W की फास्ट चार्जिंग मिलती है।

इसके अलावा इसमें 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यानी जिन डिवाइस में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा है, उन्हें बिना केबल के भी चार्ज किया जा सकता है।

वायरलेस चार्जिंग के साथ बिल्ट-इन केबल

MAGEDGE में वायरलेस चार्जिंग के साथ वायर्ड चार्जिंग का विकल्प भी दिया गया है। जिन स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं है, उनके लिए बिल्ट-इन Type-C केबल काम आएगी।

65 सेंटीमीटर लंबी रिट्रैक्टेबल केबल पावर बैंक के अंदर ही मौजूद रहती है, जिससे अलग से चार्जिंग केबल साथ रखने की जरूरत कम हो जाती है।

पावर बैंक में बिल्ट-इन स्टैंड

GM Modular MAGEDGE में बिल्ट-इन स्टैंड भी दिया गया है। इसकी मदद से चार्जिंग के दौरान स्मार्टफोन को एक जगह पर खड़ा करके वीडियो देखा जा सकता है।

इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट रखा गया है, जिससे इसे घर, ऑफिस या यात्रा के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्मार्टवॉच और ईयरबड्स भी होंगे चार्ज

MAGEDGE से सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि स्मार्टवॉच और ईयरबड्स भी चार्ज किए जा सकते हैं। वायरलेस तरीके से वही स्मार्टवॉच और ईयरबड्स चार्ज होंगे जिनमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Samsung ने बढ़ाए Galaxy A57 और A37 5G के दाम! अब इतनी हुई नई कीमत

इसके अलावा Type-C USB की मदद से भी स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को चार्ज किया जा सकता है।

MAGEDGE के खास फीचर्स

GM Modular MAGEDGE में 10,000mAh बैटरी, अधिकतम 45W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग मिलती है। इसमें 65 सेंटीमीटर की रिट्रैक्टेबल Type-C केबल और बिल्ट-इन स्टैंड भी दिया गया है।

इसके साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाले ईयरबड्स और स्मार्टवॉच को भी चार्ज किया जा सकता है।

7,499 रुपये है कीमत

GM Modular MAGEDGE की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है। हालांकि बैंक ऑफर का इस्तेमाल करके इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। कंपनी के मुताबिक इसमें दिए गए कई चार्जिंग विकल्प और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे घर, ऑफिस और यात्रा के दौरान इस्तेमाल के लिए उपयोगी बनाते हैं।

advertisement