scorecardresearch

Samsung ने बढ़ाए Galaxy A57 और A37 5G के दाम! अब इतनी हुई नई कीमत

Samsung Galaxy A सीरीज के कुछ स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। Galaxy A57 और Galaxy A37 5G के अलग अलग वेरिएंट अब पहले से महंगे हो गए हैं। इन दोनों फोन के कुछ मॉडल की कीमत में 5000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। जानिए नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स।

Advertisement

In Short

  • Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 5G की कीमतों में 5000 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है।
  • Galaxy A57 के 12GB 256GB वेरिएंट की कीमत अब 67,499 रुपये हो गई है।
  • Galaxy A37 5G के 12GB 256GB वेरिएंट की नई कीमत 57,999 रुपये है।

Samsung Galaxy A57 Price Hike: Samsung ने अपने Galaxy A सीरीज के कुछ स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी के Galaxy A57 और Galaxy A37 5G के अलग अलग वेरिएंट अब पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं। Galaxy A57 के एक वेरिएंट की कीमत में 5000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। वहीं Galaxy A37 5G के कुछ मॉडल भी महंगे हुए हैं।

advertisement

Galaxy A57 की कीमत बढ़ी

Samsung Galaxy A57 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की पुरानी कीमत 56,999 रुपये थी। अब इसकी कीमत बढ़ाकर 59,999 रुपये कर दी गई है। यानी इस मॉडल पर 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 62,499 रुपये थी। अब इसे बढ़ाकर 67,499 रुपये कर दिया गया है। इस वेरिएंट की कीमत में सीधे 5,000 रुपये का इजाफा हुआ है।

Galaxy A37 5G भी हुआ महंगा

Samsung Galaxy A37 5G के तीनों वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 41,999 रुपये थी। अब इसकी कीमत 43,999 रुपये हो गई है। यानी यह फोन 2,000 रुपये महंगा हुआ है।

वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 47,499 रुपये थी। अब इसे बढ़ाकर 50,499 रुपये कर दिया गया है। इस मॉडल की कीमत में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: iPhone 18 Pro के लिए करना होगा इंतजार? 9 सितंबर को लॉन्च की चर्चा, मिल सकते हैं 9 बड़े अपग्रेड

Galaxy A37 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये से बढ़कर 57,999 रुपये हो गई है। इस वेरिएंट पर भी 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Samsung Galaxy A57 के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A57 को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.7 इंच का AMOLED+ डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus Plus दिया गया है।

फोन में Exynos 1680 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है।

Galaxy A57 में ट्रिपल कैमरा सेटअप

Galaxy A57 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Galaxy A37 के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A37 में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Victus Plus मिलता है। फोन में Exynos 1480 4nm चिपसेट दिया गया है।

advertisement

Galaxy A37 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का कैमरा और 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।