Flipkart ने लॉन्च की Pay Later सर्विस! खरीदारी के 30 दिन बाद पेमेंट और आसान EMI का मिलेगा ऑप्शन
फ्लिपकार्ट की फ्रीडम सेल से पहले ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। अब सामान खरीदने के लिए तुरंत पूरा पैसा देना जरूरी नहीं होगा। नई 'फ्लिपकार्ट पे लेटर' सर्विस से बाद में पेमेंट या आसान किस्तों का विकल्प मिलेगा। जानिए यह सुविधा कैसे काम करेगी और किन लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

In Short
- फ्लिपकार्ट पे लेटर से ग्राहक सामान अभी खरीदकर 30 दिन बाद पेमेंट कर सकेंगे।
- यूजर्स को तीन हिस्सों में भुगतान और 3 से 12 महीने की ईएमआई का विकल्प मिलेगा।
- यह सुविधा फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और फ्लिपकार्ट मिनिट्स पर भी उपलब्ध होगी।
Flipkart Pay Later: फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करने वाले लोगों के लिए अब सामान खरीदना और आसान हो जाएगा। कंपनी ने अपनी फ्रीडम सेल से पहले फ्लिपकार्ट पे लेटर नाम की नई सर्विस शुरू की है।
इस सर्विस में ग्राहक सामान अभी खरीद सकेंगे और उसका पैसा बाद में चुका पाएंगे। साथ ही सामान की कीमत को आसान किस्तों में देने का विकल्प भी मिलेगा। इस सर्विस के लिए फ्लिपकार्ट ने पेयू फाइनेंस के साथ साझेदारी की है।
यह सुविधा फ्लिपकार्ट के अलावा मिंत्रा और फ्लिपकार्ट मिनिट्स पर भी मिलेगी।
रोज के सामान से लेकर महंगे गैजेट तक खरीद सकेंगे
फ्लिपकार्ट पे लेटर का इस्तेमाल कम कीमत वाले सामान से लेकर महंगे प्रोडक्ट खरीदने तक किया जा सकेगा।
इससे ग्राहक घर का रोजाना इस्तेमाल होने वाला सामान, कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट, स्मार्टफोन और दूसरे गैजेट खरीद सकेंगे। इसके अलावा टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर जैसे महंगे घरेलू सामान भी खरीदे जा सकेंगे।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: Flipkart से शॉपिंग कर पाएं फ्री में Netflix का सब्सक्रिप्शन! फ्लिपकार्ट और नेटफ्लिक्स ने मिलाया हाथ - Details
ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से सामान चुनकर उसका भुगतान बाद में कर पाएंगे।
पेमेंट के लिए मिलेंगे तीन विकल्प
- फ्लिपकार्ट पे लेटर सर्विस में ग्राहकों को भुगतान करने के लिए तीन अलग-अलग विकल्प दिए जाएंगे।पहला विकल्प पे लेटर होगा। इसमें ग्राहक सामान खरीदने के बाद 30 दिनों के भीतर उसका पूरा भुगतान कर सकेंगे।
- दूसरा विकल्प पे इन 3 का होगा। इसके तहत सामान की कुल कीमत को तीन हिस्सों में बांटकर पेमेंट किया जा सकेगा।
- तीसरा विकल्प ईएमआई का होगा। इसमें ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार 3 महीने से लेकर 12 महीने तक की किस्तों का विकल्प चुन सकेंगे।
इन कैटेगरी में मिलेगी सुविधा
नई सर्विस का इस्तेमाल फ्लिपकार्ट मिनिट्स, फैशन, होम, ब्यूटी और दूसरी कई कैटेगरी में किया जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि इस सुविधा का फायदा सभी यूजर्स को दिया जाएगा।
इसका उद्देश्य ग्राहकों को खरीदारी के समय पेमेंट के ज्यादा विकल्प देना है, ताकि वे अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सामान खरीद सकें।
8 अगस्त से शुरू होगी फ्रीडम सेल
फ्लिपकार्ट की फ्रीडम सेल 8 अगस्त से शुरू होने वाली है। सेल के दौरान एसबीआई कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा।
इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर जैसे कई प्रोडक्ट खरीदने का मौका मिलेगा। नई पे लेटर सर्विस आने से ग्राहक सेल के दौरान सामान खरीदकर उसका भुगतान बाद में भी कर सकेंगे।

