scorecardresearch

फिनलैंड की AI कंपनी Aiven ने भारत में शुरू किया ऑपरेशन, बेंगलुरु बनेगा एशिया विस्तार का बेस

फिनलैंड की क्लाउड डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Aiven ने भारत में अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कंपनी ने बेंगलुरु में पहला ऑफिस खोला है और AI रेडी डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत को अपने एशिया-पैसिफिक विस्तार के लिए अहम बाजार मान रही है। Aiven अब लोकल टीम और पार्टनर नेटवर्क को भी मजबूत करेगी।

Advertisement
Aiven
Aiven

In Short

  • फिनलैंड की Aiven ने बेंगलुरु में खोला भारत का पहला ऑफिस।
  • कंपनी AI और क्लाउड डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग पर फोकस करेगी।
  • भारत को एशिया-पैसिफिक विस्तार के बेस के रूप में इस्तेमाल करेगी Aiven।

फिनलैंड की क्लाउड डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Aiven ने भारत में अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कंपनी ने बेंगलुरु में अपना पहला ऑफिस खोला है और अब भारत को एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में विस्तार के लिए एक अहम बेस के तौर पर इस्तेमाल करने की योजना बनाई है।

कंपनी ने 24 सितंबर को नई दिल्ली में फिनलैंड दूतावास के साथ आयोजित एक कार्यक्रम में भारत में अपने ऑपरेशन की आधिकारिक घोषणा की। Aiven पहले से भारत में काम कर रही थी, लेकिन अब कंपनी यहां अपनी लोकल टीम और पार्टनर नेटवर्क को मजबूत करने पर ध्यान देगी।

advertisement

Aiven का फोकस भारत में बढ़ती AI, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल-टाइम डेटा एनालिटिक्स की मांग को पूरा करना है। कंपनी का कहना है कि AI एप्लिकेशन बनाने के लिए मजबूत डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरी है और भारत में इसके लिए बड़ा अवसर मौजूद है।

Aiven के APAC सेल्स लीडर केन मनुजा ने कहा, “AI की चर्चा आखिरकार डेटा की चर्चा है। कंपनियां तभी बड़े AI एप्लिकेशन बना सकती हैं, जब उनके पास मजबूत, भरोसेमंद और लचीला डेटा सिस्टम हो।”

बाएं Aiven के APAC सेल्स लीडर केन मनुजा और दाएं Aiven के इंडिया पार्टनर लीडर प्रणय श्री।

Aiven एक क्लाउड डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जो कंपनियों को डेटा स्टोर करने, प्रोसेस करने और अलग-अलग सिस्टम के बीच डेटा ट्रांसफर करने में मदद करती है। इसका प्लेटफॉर्म Apache Kafka, PostgreSQL, MySQL, ClickHouse, OpenSearch, Valkey और DataHub जैसी ओपन-सोर्स टेक्नोलॉजी का मैनेज्ड वर्जन उपलब्ध कराता है।

सरल भाषा में समझें तो Aiven कंपनियों के लिए डेटा सिस्टम को मैनेज करने का काम आसान बनाती है। इससे कंपनियों को बड़े डेटा सेट और रियल-टाइम एप्लिकेशन चलाने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर खुद संभालने की जरूरत कम हो जाती है।

भारत में कंपनी का मुख्य फोकस AI और रियल-टाइम एप्लिकेशन के लिए जरूरी डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में मदद करना होगा। कंपनी के मुताबिक, जैसे-जैसे बिजनेस AI का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं, वैसे-वैसे तेज और भरोसेमंद डेटा सिस्टम की जरूरत भी बढ़ रही है।

फिलहाल Aiven की भारत टीम में करीब 15 कर्मचारी हैं। कंपनी आने वाले समय में सेल्स, पार्टनरशिप, कस्टमर सक्सेस और सॉल्यूशन इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में नई भर्तियां करेगी।

इसके अलावा Aiven भारत में क्लाउड प्रोवाइडर्स, टेक कंपनियों, कंसल्टेंट्स और सिस्टम इंटीग्रेटर्स के साथ साझेदारी बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी डेवलपर और ओपन-सोर्स कम्युनिटी के साथ भी काम करेगी।