scorecardresearch

Bank Strike 2026: 27 सितंबर को बैंक खुलेंगे या बंद? सरकार के फैसले के बाद भी नहीं दूर हुआ कन्फ्यूजन

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। 27 सितंबर 2026 रविवार को भी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। सरकार ने हड़ताल से पहले ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम पूरा करने का मौका देने के लिए यह फैसला लिया है। हालांकि, बैंक यूनियनों ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • वित्त मंत्रालय ने 27 सितंबर 2026 रविवार को सरकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को सामान्य रूप से चलाने का फैसला किया है।
  • RBI ने बैंक शाखाओं, ऑफिस, ATM से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट के संचालन की मंजूरी दी है।
  • - 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था समेत कई मांगों को लेकर है।

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि सभी सरकारी बैंक (PSBs) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) 27 सितंबर 2026 यानी रविवार को सामान्य रूप से काम करेंगे। यह फैसला साप्ताहिक छुट्टी होने के बावजूद लिया गया है।

सरकार का उद्देश्य ग्राहकों को हड़ताल से पहले बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम पूरे करने के लिए एक अतिरिक्त दिन उपलब्ध कराना है।

advertisement

RBI ने दी बैंक संचालन की मंजूरी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी 27 सितंबर को बैंक शाखाओं, ऑफिस, ATM से जुड़े शाखाओं और करेंसी चेस्ट को खोलने की मंजूरी दी है।

सरकार की कोशिश है कि बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिनों तक प्रभावित न हों। दरअसल, 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है। इसके बाद 28 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल है।

बैंक यूनियनों ने उठाए सवाल

हालांकि, बैंक यूनियनों ने इस फैसले के लागू होने को लेकर सवाल उठाए हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 23 सितंबर की एक सर्कुलर में कहा कि उसे RBI की ओर से शाखाओं और करेंसी चेस्ट को रविवार को चलाने की अनुमति देने वाली जानकारी मिली है।

UFBU का कहना है कि अलग-अलग बैंक अलग-अलग निर्देश जारी कर रहे हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि 27 सितंबर को Negotiable Instruments Act के तहत कार्य दिवस घोषित किया गया है या नहीं।

UFBU ने 24 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि 27 सितंबर भ्रम का दिन नहीं, बल्कि एकजुट रहने का दिन है।

AIBOA ने भी जताई आपत्ति

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) ने भी इस मामले को लेकर अपने सदस्यों को सलाह दी है कि वे 27 सितंबर को काम पर न आएं। संगठन ने इस दिन को Industrial Disputes Act के तहत छुट्टी बताया है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: 2 अक्टूबर को ‘No UPI Day’; ₹2000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर MDR का विरोध- व्यापारी ढकेंगे QR कोड

इस बीच UFBU ने प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को जारी रखने की बात कही है।

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित है हड़ताल

बैंक यूनियनों की यह हड़ताल मुख्य रूप से पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर है। इसके तहत सभी शनिवार को छुट्टी देने की मांग की जा रही है।

इसके अलावा यूनियनों की मांगों में पेंशन से जुड़े बदलाव, पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) के लिए एक समान फॉर्मूला और पेंशन विकल्पों से जुड़े बदलाव शामिल हैं।

प्रस्तावित हड़ताल 30 सितंबर को होने वाली छमाही क्लोजिंग के समय से भी जुड़ रही है, इसलिए ग्राहकों और संस्थानों के लिए बैंकिंग सेवाओं का सुचारू रहना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

advertisement