scorecardresearch

CMF Buds Neo भारत में लॉन्च, 1,999 रुपये में मिलेगा 52 घंटे तक बैटरी बैकअप

CMF ने भारत में Buds Neo के साथ अपनी ऑडियो रेंज का विस्तार किया है। कंपनी ने इन्हें किफायती कीमत में पेश किया है, ताकि रोजाना वायरलेस ईयरबड्स इस्तेमाल करने वाले ज्यादा यूजर्स CMF के खास डिजाइन और फीचर्स का फायदा उठा सकें।

Advertisement
CMF Buds Neo भारत में लॉन्च हुए।
CMF Buds Neo भारत में लॉन्च हुए।

In Short

  • CMF Buds Neo भारत में 1,999 रुपये की खास लॉन्च कीमत पर पेश हुए
  • ईयरबड्स 35 dB तक Active Noise Cancellation और 12.4mm डायनामिक ड्राइवर के साथ आते हैं
  • चार्जिंग केस के साथ 52 घंटे तक का कुल प्लेबैक और 10 मिनट की चार्जिंग में 5.5 घंटे तक इस्तेमाल मिलता है

CMF ने भारत में अपने नए वायरलेस ईयरबड्स CMF Buds Neo लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें अपने ऑडियो लाइनअप का नया एंट्री-लेवल प्रोडक्ट बनाया है। CMF का कहना है कि Buds Neo उन यूजर्स के लिए हैं जो कम कीमत में ब्रांड के डिजाइन और रोजमर्रा के ऑडियो फीचर्स का अनुभव लेना चाहते हैं। भारत में इनकी बिक्री 26 अगस्त से शुरू होगी।

advertisement

डिजाइन और साउंड पर खास फोकस

CMF Buds Neo में चौकोर चार्जिंग केस दिया गया है, जिसमें गोल डायल और दो रंगों वाला डिजाइन मिलता है। इसमें lanyard hole भी है, जिससे इसे स्ट्रैप के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है। ये ईयरबड्स Black, White और Dark Blue कलर में मिलेंगे।

साउंड के लिए इसमें 12.4mm डायनामिक ड्राइवर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसे बेहतर बास और साफ वोकल्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें टाइटेनियम-कोटेड PET डोम और PEEK + PU सराउंड का इस्तेमाल किया गया है।

Buds Neo में स्टैटिक स्पेशल ऑडियो और छह प्रोफेशनली ट्यून्ड EQ प्रीसेट मिलते हैं। Nothing X ऐप के जरिए यूजर अपनी कस्टम EQ प्रोफाइल भी बना सकते हैं और बास एन्हांसमेंट को 50% या 100% पर सेट कर सकते हैं।

35 dB तक ANC

CMF Buds Neo में तीन लेवल के साथ 35 dB तक Active Noise Cancellation मिलता है। Adaptive ANC आसपास के शोर के हिसाब से इसे अपने आप एडजस्ट कर सकता है।

कॉलिंग के लिए चार HD माइक्रोफोन दिए गए हैं, यानी हर ईयरबड में दो माइक्रोफोन मिलते हैं। इनके साथ Clear Voice Technology भी दी गई है।

52 घंटे तक की बैटरी

ANC बंद रहने पर ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 11 घंटे तक चल सकते हैं। चार्जिंग केस के साथ कुल प्लेबैक 52 घंटे तक मिलता है। ANC चालू होने पर कुल बैटरी बैकअप 30 घंटे तक है।

सिर्फ 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 5.5 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है। हर ईयरबड में 45mAh और केस में 460mAh बैटरी दी गई है। USB-C से इसे पूरी तरह चार्ज होने में करीब 70 मिनट लगते हैं।

कीमत और उपलब्धता

Buds Neo में 120ms लो-लेटेंसी गेमिंग मोड, डुअल-डिवाइस कनेक्शन, टच कंट्रोल, Google Fast Pair, Microsoft Swift Pair और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट मिलता है।

भारत में CMF Buds Neo 26 अगस्त से 1,999 रुपये की खास लॉन्च कीमत पर Flipkart, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales पर उपलब्ध होंगे।

advertisement