scorecardresearch

IREDA शेयर में तेजी! MNRE के साथ वित्त वर्ष 2026-27 के लिए साइन हुआ MoU - जानें पूरी डिटेल

IREDA का शेयर आज शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ नजर आया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के साथ एक अहम Performance-Based MoU साइन किया है। इस समझौते में कंपनी के लिए रणनीतिक लक्ष्य तय किए गए हैं। आखिर इसका शेयर पर क्या असर होगा?

Advertisement
AI Generated Image

Indian Renewable Energy Development Agency Limited (IREDA) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी का शेयर आज सुबह 9:22 बजे तक बीएसई पर 0.55% या 0.60 रुपये चढ़कर 109.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.46% या 0.50 रुपये की तेजी के साथ 109.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

advertisement

कंपनी ने दी ये जानकारी

बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के साथ परफॉर्मेंस बेस्ड समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया है। इस समझौते में इस वित्त वर्ष के लिए IREDA के रणनीतिक लक्ष्य तय किए गए हैं।

कंपनी ने बताया कि नई दिल्ली के अटल अक्षय ऊर्जा भवन में MNRE सचिव संतोष कुमार सारंगी और IREDA के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. बिजय कुमार मोहंती ने MoU पर साइन किए। इस मौके पर MNRE और IREDA के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। डॉ. मोहंती ने कहा कि मंत्रालय के मार्गदर्शन और सहयोग से कंपनी तय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करेगी और विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देगी।

36 साल से Renewable Energy को वित्तीय समर्थन

IREDA एक Mini Ratna (Category-I) सरकारी कंपनी है और इसका प्रशासनिक नियंत्रण MNRE के पास है। कंपनी 36 साल से ज्यादा समय से New and Renewable Energy Projects के साथ Energy Efficiency और Conservation Projects को बढ़ावा देने, विकसित करने और वित्तीय सहायता देने का काम कर रही है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।