
Threads लॉन्च होते ही Zuckerberg और Musk के बीच लड़ाई !
Threads के लॉन्च होते ही टेक्नोलॉजी की दुनिया में तहलका मच गया है। सीईओ Mark Zuckerberg ने जानकारी देते हुए बताया है कि कुछ ही दिनों में थ्रेड यूजर्स की पहली पसंद बनेगी । उधर ट्वीटर मेटा के इस कदम पर भड़क गया है। ट्विटर के वकील Alex Spiro ने मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग को लीगल नोटिस भेजा है।

Threads के लॉन्च होते ही टेक्नोलॉजी की दुनिया में तहलका मच गया है। अभी तक मिले डेटा के मुताबिक लगभग 55 मिलियन यूजर्स ने थ्रेड पर लॉगिन कर लिया है, सीईओ Mark Zuckerberg ने जानकारी देते हुए बताया है कि कुछ ही दिनों में थ्रेड यूजर्स की पहली पसंद बनेगी । उधर ट्वीटर मेटा के इस कदम पर भड़क गया है। ट्विटर के वकील Alex Spiro ने मेटा के CEO Mark Zuckerberg को लीगल नोटिस भेजा है। ये नोटिस मेटा की माइक्रो ब्लागिंग साइट Threads को लेकर भेजा गया है। लेटर में मेटा पर ट्विटर के पूर्व कर्मचारियों को नौकरी पर रखकर उनसे बिजनेस सीक्रेट्स और अन्य इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी को गैरकानूनी रूप से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।
Also Read: Twitter को लगा बड़ा झटका, Threads को 4 घंटों में मिले 50 लाख यूजर, लॉन्च के 2 घंटे बाद ही यह संख्या हुई थी 20 लाख
ट्विटर ने दावा किया कि उसके पूर्व कर्मचारियों के पास कॉन्फिडेंशियल इंफॉर्मेशन का एक्सेस भी था, जो मेटा ने यूज किया है। इसी का फायदा उठाकर मेटा ने स्टेट एंड फेडरल लॉ दोनों का उल्लंघन करते हुए ट्विटर का 'कॉपीकैट' ऐप बनाया है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने कहा कि 'कॉम्पिटिशन ठीक है, चीटिंग नहीं'। वहीं, मेटा ने ट्विटर के आरोपों को खारिज किया है। मेटा के कम्युनिकेशन डॉयरेक्टर एंडी स्टोन ने थ्रेड्स पोस्ट के जरिए लिखा,'थ्रेड्स इंजीनियरिंग टीम में ट्विटर का कोई भी पूर्व कर्मचारी नहीं है।' बुधवार रात थ्रेड्स को मेटा ने 100 देशों में लॉन्च किया था। लॉन्च होने के कुछ घंटे बाद ये सोशल मीडिया पर छा गया है। European Union में इसे लॉन्च नहीं किया गया है।

