scorecardresearch

AU Small Finance Bank ने लॉन्च किया मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड

मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड यूजर्स यात्रा (Yatra) और इक्सिगो (ixigo) के साथ ट्रैवल बुकिंग पर 15% तक की छूट का भी लाभ ले सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग पर अमेझॉन फैशन (Amazon Fashion) और टाटा क्लिक लग्जरी (TATA CLiQ Luxury) 10% की तत्काल छूट प्रदान करेंगे। इसी तरह स्वास्थ्य और फिटनेस ब्रांड फार्मईजी (Pharmeasy) से खरीदारी करने पर 10% की छूट मिलेगी।

Advertisement
बैंक ने आज मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड लॉन्च के साथ मास्टरकार्ड के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है
बैंक ने आज मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड लॉन्च के साथ मास्टरकार्ड के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है

भारत के सबसे बड़े स्‍मॉल फाइनेंस बैंक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आज मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड लॉन्च के साथ मास्टरकार्ड के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। यह पहल विशेष रूप से बैंक के कॉर्पोरेट सैलरी ग्राहकों के लिए डिजाइन की गई है और इसे #Swipe&Save (#स्वाइपएंडसेव) थीम के तहत पेश किया गया है। नया मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड अलग अलग टॉप श्रेणियों में विशेष ऑफर के साथ आज के कॉर्पोरेट सैलरी वर्ग की जीवनशैली के लिए खास जरूरतों को पूरा करता है। उदाहरण के लिए मनोरंजन की श्रेणी में खास ऑफर के तहत बुक माय शो (BookMyShow) और पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड (PVR INOX Limited) पर फिल्‍म के टिकटों पर 20% की छूट शामिल है, जबकि डाइनिंग ऑफर में ईजी डिनर (EazyDiner) और जोमैटो (Zomato) पर 15% की छूट शामिल है।

advertisement

Also Read: Poco X6 Series 11 जनवरी को लॉन्च होगी

इसी तरह, ऑनलाइन फूड डिलीवरी के लिए स्विगी (Swiggy) पर 30% की छूट और जोमैटो (Zomato) पर फ्लैट रु.100 की छूट शामिल है। ग्राहक बिगबास्केट (bigbasket) और बीबीनाउ (bbnow) के ऑफर से किराने के सामान पर बचत पा सकते हैं। मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड यूजर्स यात्रा (Yatra) और इक्सिगो (ixigo) के साथ ट्रैवल बुकिंग पर 15% तक की छूट का भी लाभ ले सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग पर अमेझॉन फैशन (Amazon Fashion) और टाटा क्लिक लग्जरी (TATA CLiQ Luxury) 10% की तत्काल छूट प्रदान करेंगे। इसी तरह  स्वास्थ्य और फिटनेस ब्रांड फार्मईजी (Pharmeasy) से खरीदारी करने पर 10% की छूट मिलेगी।