scorecardresearch

Amazon Great Indian Festival Sale 2026: हो गया एलान! इस दिन शुरू होगी सेल - जानें डिस्काउंट और ऑफर्स

Amazon ने अपनी सबसे बड़ी फेस्टिव सेल Great Indian Festival 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस बार स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी समेत कई प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट मिलने वाले हैं। बैंक ऑफर्स के साथ प्राइम मेंबर्स को भी खास फायदा मिलेगा। जानिए कब शुरू होगी सेल और क्या-क्या मिलेंगे ऑफर्स।

Advertisement

In Short

  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026 की तारीख का ऐलान, कई प्रोडक्ट्स पर मिलेगी बंपर छूट।
  • SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर मिलेगा 10% इंस्टेंट डिस्काउंट।
  • प्राइम मेंबर्स को मिलेगा अतिरिक्त डिस्काउंट, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर भी खास डील्स।

Amazon ने भारत में अपनी सबसे बड़ी फेस्टिव सेल Great Indian Festival 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी। खास बात यह है कि Amazon की सेल Flipkart की Big Billion Days सेल से एक दिन पहले शुरू हो रही है। इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और दूसरे प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट और खास ऑफर्स मिलेंगे। कंपनी ने सेल शुरू होने से पहले बैंक ऑफर्स और प्राइम मेंबर्स के लिए मिलने वाले फायदों की जानकारी भी दी है।

advertisement

स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक मिलेंगे बड़े ऑफर्स

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर कई खास डील्स मिलेंगी। इनमें स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट और एक्सेसरीज जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

सेल के दौरान कई नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने ग्राहकों को साल की सबसे कम कीमतों और बड़े डिस्काउंट का फायदा देने की बात कही है।

SBI कार्ड पर मिलेगा 10% इंस्टेंट डिस्काउंट

इस बार Amazon की फेस्टिव सेल में बैंक ऑफर्स का भी फायदा मिलेगा। SBI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर EMI ट्रांजैक्शन पर भी उपलब्ध होगा।

इसके अलावा Amazon Prime मेंबर्स को खरीदारी पर 10% तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। यानी प्राइम मेंबर्स को सेल के दौरान सामान्य ग्राहकों के मुकाबले अतिरिक्त बचत का मौका मिलेगा।

Prime Video पर भी मिलेगा नया एंटरटेनमेंट

Amazon इस बार फेस्टिव सेल के साथ Prime Video सब्सक्राइबर्स के लिए नया एंटरटेनमेंट कंटेंट भी लेकर आ रहा है।

प्राइम वीडियो पर कई नए शो और फिल्में देखने को मिलेंगी। इनमें Amazon Originals के साथ अलग-अलग भाषाओं और कैटेगरी के शो और फिल्में शामिल होंगी।

1.60 लाख लोगों के लिए रोजगार के मौके

Amazon India के वाइस प्रेसिडेंट सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि इस साल देशभर के ग्राहकों को करोड़ों प्रोडक्ट्स पर साल की सबसे कम कीमतें, बड़ी डील्स और नए लॉन्च देखने को मिलेंगे। कंपनी मिनटों, घंटों, उसी दिन या अगले दिन डिलीवरी देने पर भी जोर दे रही है।

सेल से पहले Amazon ने भारत में 1.60 लाख से ज्यादा सीजनल रोजगार के मौके तैयार किए हैं। ये अवसर देश के 400 शहरों में उपलब्ध हैं, जिनमें बड़े शहरों के साथ टियर-2 और टियर-3 शहर भी शामिल हैं।

डिलीवरी नेटवर्क का भी होगा विस्तार

तेज और भरोसेमंद डिलीवरी के लिए Amazon अपने ऑपरेशंस नेटवर्क का अब तक का सबसे बड़ा विस्तार कर रही है। कंपनी 20 नए फुलफिलमेंट सेंटर, 6 नए सॉर्ट सेंटर और 150 नए लास्ट माइल डिलीवरी स्टेशन जोड़ रही है।

advertisement

कंपनी के मुताबिक, वह भारत में 17 लाख से ज्यादा सेलर्स को ग्राहकों तक पहुंचने में मदद करती है। Amazon का कुल सेलर बेस 20 लाख को पार कर गया है। पिछले एक साल में 3 लाख से ज्यादा नए सेलर्स कंपनी से जुड़े हैं।