scorecardresearch

कल से बदल जाऐंगे नियम! जानें किसे नहीं मिलेगा नया SIM और कैसे करें चेक

24 अगस्त से SIM कार्ड को लेकर नियमों में बदलाव होने जा रहा है। दूरसंचार विभाग तय सीमा से ज्यादा एक्टिव SIM कार्ड रखने वालों को नया कनेक्शन देने पर रोक लगा सकता है। ऐसे में लोगों के लिए जरूरी है कि वे संचार साथी पोर्टल पर अपने नाम से जारी SIM कार्ड की जानकारी पहले से जांच लें।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • 24 अगस्त से तय लिमिट पूरी होने पर टेलीकॉम कंपनियां नया SIM कार्ड देने से मना कर सकती हैं।
  • देश के ज्यादातर हिस्सों में एक व्यक्ति अधिकतम 9 एक्टिव SIM कार्ड रख सकता है।

SIM Card Rules: SIM कार्ड का पूरा नाम सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल है। आधुनिक स्मार्टफोन में टेलीकॉम सर्विस इस्तेमाल करने के लिए SIM कार्ड जरूरी होता है। अब 24 अगस्त से SIM कार्ड को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दूरसंचार विभाग यानी DoT SIM कार्ड की तय लिमिट को लेकर नियमों पर सख्ती करने जा रहा है।

advertisement

नई व्यवस्था के तहत अगर किसी व्यक्ति के नाम पर पहले से तय सीमा तक SIM कार्ड एक्टिव हैं, तो टेलीकॉम कंपनियां उसे नया SIM कार्ड देने से मना कर सकती हैं। ऐसे में लोगों के लिए यह जानना जरूरी हो गया है कि उनके नाम पर कितने SIM कार्ड जारी हैं और उनमें से कितने एक्टिव हैं।

एक व्यक्ति कितने SIM कार्ड रख सकता है?

नियम के मुताबिक, देश के ज्यादातर हिस्सों में एक व्यक्ति अधिकतम 9 SIM कार्ड खरीद सकता है और उनका इस्तेमाल कर सकता है। अगर कोई नंबर बंद हो चुका है तो वह इस लिमिट में शामिल नहीं होगा।

वहीं जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में SIM कार्ड रखने की अधिकतम सीमा 6 है। यानी इन क्षेत्रों में एक व्यक्ति के नाम पर तय सीमा से ज्यादा एक्टिव SIM कार्ड नहीं हो सकते।

नया SIM देने से पहले होगी जांच

DoT की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियों को नया SIM कार्ड जारी करने से पहले यह देखना होगा कि ग्राहक के नाम पर पहले से कितने SIM कार्ड एक्टिव हैं।

अगर किसी व्यक्ति के नाम पर पहले से तय लिमिट के बराबर SIM कार्ड एक्टिव हैं, तो उसे नया कनेक्शन देने से मना किया जा सकता है। ऐसे में नया SIM लेने से पहले अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शन की जानकारी चेक करना जरूरी होगा।

संचार साथी पोर्टल से ऐसे करें चेक

24 अगस्त के बाद SIM कार्ड लेने की जरूरत हो तो सबसे पहले संचार साथी पोर्टल पर जाकर अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शन की जानकारी देख सकते हैं।

इसके लिए संचार साथी पोर्टल के होमपेज पर जाएं और नीचे जाकर Know Mobile Connection in Your Name विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालें। फिर कैप्चा और ओटीपी दर्ज करके लॉगइन करें।

अनजान नंबर की कर सकते हैं रिपोर्ट

लॉगइन करने के बाद एक नई विंडो खुलेगी, जहां आपके नाम पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दिखाई देंगे। अगर इनमें कोई ऐसा नंबर है जिसका आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उसे बंद कराया जा सकता है।

advertisement

इसके अलावा अगर आपके नाम पर कोई अनजान नंबर दिखाई देता है तो उसकी रिपोर्ट भी की जा सकती है। इससे लोग अपने नाम पर जारी SIM कार्ड की जानकारी देख सकेंगे और जरूरत नहीं वाले या अनजान कनेक्शन के बारे में कार्रवाई कर सकेंगे।