scorecardresearch

500Km से ज्यादा रेंज वाली 7 सीटर Electric SUV आ रही है! 26 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा

JSW MG Motor India 26 अगस्त को अपनी नई सात सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करेगी। Hector से ऊपर रखी जाने वाली इस SUV की संभावित रेंज 500Km से ज्यादा हो सकती है। इसे Hector Tomahawk नाम मिलने की चर्चा है। नई SUV ADAPT आर्किटेक्चर पर आधारित होगी और इसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
MG 26 अगस्त को Hector Tomahawk को पेश करेगी।
MG 26 अगस्त को Hector Tomahawk को पेश करेगी।

In Short

  • 26 अगस्त को डेब्यू: JSW MG Motor India की नई सात सीटर इलेक्ट्रिक SUV Hector से ऊपर पोजिशन होगी।
  • 500Km से ज्यादा रेंज: 69.2kWh बैटरी और करीब 204bhp मोटर मिलने की संभावना है, हालांकि भारत वाले मॉडल की पुष्टि बाकी है।
  • प्रीमियम फीचर्स: तीन रो की सीटिंग, ADAS, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।

JSW MG Motor India अपनी नई तीन रो वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी को 26 अगस्त को पेश करने जा रही है। यह सात सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी कंपनी की मौजूदा Hector से ऊपर रखी जाएगी। इसकी सबसे बड़ी खासियत 500 किलोमीटर से ज्यादा की संभावित रेंज हो सकती है। कंपनी ने अभी इसके प्रोडक्शन नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि इसे MG Hector Tomahawk नाम से लॉन्च किए जाने की चर्चा है। MG ने भारत में Hector Tomahawk नाम को ट्रेडमार्क भी कराया है।

advertisement

MG Hector Tomohawk (Photo: Instagram/@punekar__nikhil)

ADAPT आर्किटेक्चर पर होगी पहली MG कार

नई इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में MG की पहली ऐसी कार होगी जो कंपनी के ADAPT आर्किटेक्चर पर आधारित होगी। इस प्लेटफॉर्म को अलग अलग पावरट्रेन के लिए तैयार किया गया है। नई एसयूवी को पुणे में बिना किसी कवर के देखा जा चुका है। इसका डिजाइन सीधा और काफी बड़ा नजर आता है। इसमें आगे पतली LED डे टाइम रनिंग लाइट्स और बीच में MG का लोगो दिया गया है। मुख्य हेडलैंप नीचे की तरफ लगाए गए हैं।

तीन रो वाली सीटिंग और कई फीचर्स

इस एसयूवी में तीन रो की सीटिंग मिलेगी। इसके केबिन में बेज कलर की थीम और मिनिमल डिजाइन मिलने की उम्मीद है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसके अलावा पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड टेलगेट और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

एसयूवी में तीनों रो के लिए वेंट्स के साथ डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और ADAS मिलने की भी उम्मीद है। इसमें छह एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक भी दिए जा सकते हैं।

(Photo: Instagram/@punekar__nikhil)

500Km से ज्यादा हो सकती है रेंज

भारत वाले मॉडल के बैटरी और मोटर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि इसे Wuling Starlight 560 से जुड़ा मॉडल माना जा रहा है। इस मॉडल में 69.2kWh LFP बैटरी और करीब 204bhp की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। इसकी दावा की गई CLTC रेंज 530Km तक है। ऐसे में MG की नई एसयूवी की रेंज 500Km से ज्यादा हो सकती है। बाद में इसका प्लग इन हाइब्रिड वर्जन भी आ सकता है।

कीमत और मुकाबला

नई सात सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 20 लाख रुपये से 25 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच होने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Mahindra XEV 9S और Kia Carens Clavis EV जैसी आने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी से हो सकता है।