scorecardresearch
Advertisement

निफ्टी 24,200 के पार! TCS के नतीजों से IT शेयरों में लौटी रौनक, जानिए अगले हफ्ते की रणनीति

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत बढ़त के साथ कारोबार खत्म किया। Nifty 244 अंक चढ़कर 24200 के ऊपर बंद हुआ, जबकि Bank Nifty में करीब 800 अंकों की तेजी रही। Midcap और Smallcap इंडेक्स भी लगभग 1.5% ऊपर बंद हुए। TCS के नतीजों से IT शेयरों में खरीदारी लौटी। Kalyan Jewellers लगातार तीसरे दिन चढ़ा और 8% की तेजी के साथ बंद हुआ। Zensar Technologies, Indian Bank, J&K Bank और Godrej Industries भी बड़े गेनर्स रहे। बाजार विशेषज्ञों को उम्मीद है कि नतीजों और ग्लोबल संकेतों से अगले हफ्ते भी तेजी का माहौल बना रह सकता है।