scorecardresearch
Advertisement

ऑटो और आईटी शेयरों की दमदार तेजी से बाजार में लौटी रौनक, 200 DMA के करीब पहुंचा निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शानदार तेजी देखने को मिली। Nifty दिन के उच्चतम स्तर पर 24,340 के करीब बंद हुआ और 200 DMA के बेहद करीब पहुंच गया। Auto, IT और कई दिग्गज शेयरों में मजबूत खरीदारी रही। FII की खरीदारी, बेहतर नतीजों और जुलाई के आखिरी कारोबारी दिन की उम्मीदों से बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। हालांकि कुछ कंपनियों के कमजोर नतीजों के कारण मुनाफावसूली भी देखने को मिली। अब सभी की नजर Nifty के 200 DMA के ऊपर टिकने और आगे की दिशा पर है।