scorecardresearch

iPhone 19 को भूल जाइए, Apple ला रहा है iPhone 20! डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव

Apple अपने अगले iPhone को लेकर कुछ बड़ा करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस बार पुराने इतिहास को दोहराते हुए फोन के नाम से लेकर डिजाइन तक में बड़ा बदलाव कर सकती है। आखिर क्या है Apple की खास तैयारी और नए iPhone में क्या कुछ बदल सकता है? जानिए पूरी डिटेल।

Advertisement

In Short

  • Apple साल 2027 में iPhone 19 की जगह सीधे iPhone 20 लॉन्च कर सकता है।
  • नए iPhone में चारों तरफ से मुड़ी हुई स्क्रीन और खास ग्लास बॉडी मिल सकती है।
  • iPhone 20 में डायनैमिक आइलैंड हटाकर स्क्रीन के नीचे सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Apple अगले साल अपने iPhone के डिजाइन में बड़ा बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 2027 में iPhone 19 की जगह सीधे iPhone 20 लॉन्च कर सकती है। इसकी वजह भी खास है। अगले साल iPhone के लॉन्च को 20 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर कंपनी एक खास एनिवर्सरी एडिशन लाने की तैयारी कर रही है, जिसमें फोन की स्क्रीन से लेकर पूरी बॉडी तक का डिजाइन बदल सकता है।

advertisement

iPhone 19 की जगह क्यों आएगा iPhone 20?

Apple पहले भी ऐसा कर चुका है। साल 2017 में iPhone के 10 साल पूरे होने पर कंपनी ने iPhone 8 के साथ सीधे iPhone X लॉन्च किया था। उस समय iPhone 9 पेश नहीं किया गया था।

अब 2027 में भी ऐसा देखने को मिल सकता है। हालांकि, Apple ने अभी iPhone 19 या iPhone 20 के नाम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट्स में नए मॉडल को iPhone 20 या iPhone XX कहा जा रहा है।

चारों तरफ से मुड़ी होगी स्क्रीन!

दी इनफॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple नए iPhone के लिए खास ग्लास डिजाइन पर काम कर रहा है। इसमें स्क्रीन चारों किनारों से मुड़ी हुई हो सकती है। इसे क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले कहा जा रहा है।

इस डिजाइन से फोन के सामने मोटे बॉर्डर लगभग गायब हो सकते हैं। आगे और पीछे का ग्लास किनारों तक आ सकता है, जबकि बीच में धातु की एक पतली पट्टी हो सकती है।

हालांकि, स्क्रीन को बहुत ज्यादा मोड़ने के बजाय हल्का घुमाव दिया जा सकता है, ताकि इस्तेमाल करते समय तस्वीरें टेढ़ी न दिखें और किनारों पर टच करने में परेशानी न हो।

डायनैमिक आइलैंड की भी हो सकती है छुट्टी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple सेल्फी कैमरा और Face ID के जरूरी हिस्सों को स्क्रीन के नीचे लगाने पर काम कर रहा है। अगर कंपनी इसमें सफल होती है तो iPhone 20 में डायनैमिक आइलैंड की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हालांकि, स्क्रीन के नीचे कैमरा लगाने में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में कंपनी छोटे डायनैमिक आइलैंड या पंच-होल कैमरे का इस्तेमाल भी कर सकती है।

बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगा नया डिजाइन

लीक्स के मुताबिक, iPhone 20 Pro में करीब 6.4 इंच और Pro Max में करीब 7 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। खास बात यह है कि स्क्रीन बड़ी होने के बावजूद फोन का आकार बहुत ज्यादा बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Samsung की मदद ले सकता है Apple

advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस नई स्क्रीन तकनीक के लिए Samsung Display के साथ काम कर रहा है। चारों तरफ से मुड़ी स्क्रीन में चमक, मजबूती और तस्वीर की क्वालिटी जैसी चुनौतियां हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी 2027 तक अपने नए डिजाइन को कितना तैयार कर पाती है।