निफ्टी में 17 साल की सबसे बड़ी मंथली तेजी! क्या दिसंबर में बनेगा नया रिकॉर्ड?
भारतीय शेयर बाजार के लिए नवंबर का महीना ऐतिहासिक साबित हो रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक, निफ्टी ने नवंबर में 11.6 फीसदी यानी करीब 2600 अंकों की छलांग लगाई है और 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटता दिख रहा है। विदेशी निवेशकों ने नवंबर में करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। मजबूत होता रुपया, कच्चे तेल की गिरती कीमतें, कम वैल्यूएशन और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी बाजार की तेजी को सपोर्ट कर रही हैं। एक्सपर्ट को दिसंबर के पहले हफ्ते में नया रिकॉर्ड हाई बनने और बजट तक शानदार तेजी की उम्मीद है। जानिए निवेशकों को अब किस रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहिए। Disclaimer: ये वीडियो सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
