scorecardresearch
Advertisement

दुनिया के लिए निवेश की पसंद बना भारत! पीयूष गोयल ने बताई भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक मंच पर भारत की बदलती पहचान और आर्थिक ताकत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारतीय अर्थव्यवस्था की कमजोरियों पर चर्चा होती थी, लेकिन पिछले 12 वर्षों में तस्वीर बदल गई है। आज वैश्विक चुनौतियों और अनिश्चितताओं के बावजूद भारत निवेश के लिए एक आकर्षक डेस्टिनेशन और भरोसेमंद साझेदार बनकर उभरा है। गोयल ने भारतीय प्रतिभा, कौशल और कारोबारी अवसरों का भी जिक्र किया। उन्होंने अगले दो से तीन दशकों में भारत के साथ वैश्विक साझेदारी की संभावनाओं पर भरोसा जताया। सुनिए पीयूष गोयल का पूरा बयान।