scorecardresearch
Advertisement

Stock Market Today: Nifty ने दिखाई मजबूती, Realty-Pharma शेयरों में जोरदार तेजी, PSU Banks में बिकवाली

शेयर बाजार में आज तेजी की शुरुआत देखने को मिली। Nifty ने करीब 24,375 के पास gap up opening दी, लेकिन बाद में option writing के चलते बाजार 24,300 के नीचे बंद हुआ। Nifty लगभग 92 points ऊपर 24,270 पर बंद हुआ। Realty, Pharma, Metal और IT sector में अच्छा momentum दिखा, जबकि PSU Banks में profit booking देखने को मिली। Sumitomo Chemicals, Zensar Technologies, National Aluminium, Lodha Developers और कई Realty stocks में तेजी रही। अब बाजार की नजर अगले हफ्ते आने वाली TCS, Infosys और HCL Tech की earnings पर रहेगी।