विदेशी निवेशक से करोड़ों की फंडिंग मिलते ही इस पेनी स्टॉक में आई जोरदार तेजी, रडार पर शेयर
शेयर में आज 10% की शानदार तेजी देखने को मिली है। बीएसई पर आज यह शेयर 7.55 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 8.20 रुपये को टच कर लिया है।

शुक्रवार 31 जुलाई को शेयर बाजार में तेजी के बीच, ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Zee Media Corporation Ltd) का स्टॉक आज निवेशकों के रडार पर है।
शेयर में आज 10% की शानदार तेजी देखने को मिली है। बीएसई पर आज यह शेयर 7.55 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 8.20 रुपये को टच कर लिया है।
दोपहर 2:05 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 1.88% या 0.14 रुपये चढ़कर 7.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 1.34% या 0.10 रुपये चढ़कर 7.58 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दोपहर 1:50 तक कंपनी के 7,06,127 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।
हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी
30 जुलाई 2026 के एक फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसकी सिक्योरिटीज इश्यू एंड अलॉटमेंट कमेटी (SIA) की बैठक में Sun India Opportunities Investing Fund के 'incorporated VCC sub-fund' को प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 1,000 अमेरिकी डॉलर फेस वैल्यू वाले 3,960 अनसिक्योर्ड, अनलिस्टेड 5% कूपन वाले फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड्स (FCCBs) आवंटित करने को मंजूरी दी गई।
कंपनी को इन बॉन्ड्स के लिए सब्सक्रिप्शन राशि मिल चुकी है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल FCCBs के आवंटन से उसके पेड-अप शेयर कैपिटल में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
वारंट को इक्विटी शेयरों में बदल कर कंपनी ने जुटाए इतने करोड़
हाल ही में कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसने सिंगापुर स्थित विदेशी निवेशक के वारंट को इक्विटी शेयरों में बदलने के बाद 19.12 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह राशि वारंट के इश्यू प्राइस का बाकी 75% पेमेंट मिलने के बाद कंपनी को प्राप्त हुई।
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि 30 जून 2026 को Sun India Opportunities Investing Fund Incorporated VCC Sub-Fund को 3 करोड़ पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयर आवंटित किए गए हैं। यह आवंटन निवेशक द्वारा 5 करोड़ प्रेफरेंशियल वारंट में से 3 करोड़ वारंट के कन्वर्जन अधिकार का इस्तेमाल करने के बाद किया गया।

