Yes Bank Q2 results: मुनाफे में 140 प्रतिशत का उछाल, NPA भी हुए कम
Yes Bank ने Q2 यानि सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। यस बैंक ने दूसरी तिमाही के लिए नेट प्रॉफिट में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी दर्ज हु है। जिसमें ₹553 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹225 करोड़ से काफी ज्यादा है।

Yes Bank ने Q2 यानि सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। यस बैंक ने दूसरी तिमाही के लिए नेट प्रॉफिट में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी दर्ज हु है। जिसमें ₹553 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹225 करोड़ से काफी ज्यादा है। इस हिसाब से मुनाफे में 140 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। बैंक की नेट इंट्रस्ट मार्जिन (NII) 14.3% बढ़कर ₹2,200 करोड़ हो गई, जो कि Q2 FY24 में ₹1,925.1 करोड़ थी। जो मुख्य लैंडिंग ऑपरेशनों में स्थिर ग्रोथ को दिखाता है।
बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार दिखा है, जिसमें ग्रॉस-नॉन परफॉर्मिंग एसेट (GNPA) रेश्यो पिछले तिमाही में 1.7% से घटकर 1.6% हो गया, जबकि नेट NPA रेश्यो 0.5% पर स्थिर रहा। वास्तविक रूप में, GNPAs ₹3,889.43 करोड़ पर रहा है, जो तिमाही-दर-तिमाही ₹3,844.90 करोड़ से थोड़ी बढ़ोती दिखाता है।
शुद्ध NPAs पिछले तिमाही में ₹1,246 करोड़ से घटकर ₹1,168 करोड़ हो गए, जो क्रेडिट क्वालिटी में सुधार और डिफॉल्ट जोखिम में कमी को दिखाता है।
मैनेजमेंट ने क्या कहा?
Yes Bank के MD और CEO प्रशांत कुमार ने कहा कि Q2FY25 का प्रदर्शन अच्छा रहा है, खासकर ऐसे वक्त में जब पीयर्स बैंक कई तरह के प्रतिकूल परिस्थितियों को सामना कर रहे हैं। डिपॉजिट रकम की गति 18% सालाना बढ़ोतरी के साथ बनाए रखा है। साथ ही CASA रेश्यो (अब 32%) में भी स्वस्थ विस्तार हुआ है, जो सालाना और तिमाही आधार पर दोनों में देखा जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि बैंक ने घोषित रणनीतिक लक्ष्यों के मुताबिक प्रदर्शन जारी रखा है। छोटे और मध्यम उद्यम (SME) और मध्यम कॉर्पोरेट सेगमेंट में बेहतर बढ़ोतरी के साथ, कॉर्पोरेट क्षेत्र में तेजी की दोबारा शुरुआत और रिटेल सेक्टरर में बढ़ोतरी का संतुलन, तमाम पॉजिटिव फैक्टर रहे हैं।
