Vodafone Idea के मेगा प्लान से Share में आएगी तेजी?
Vodafone Idea को एक बड़ी खबर आई है। कंपनी के बोर्ड ने 2458 करोड़ रुपये के शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है। कंपनी 14.80 प्रति शेयर के भाव पर 166 करोड़ शेयर जारी करेगी।

जैसा कि हम लगातार देख रहे हैं कि कंपनी के मैनेजमेंट की ओर से Vodafone Idea के बिजनेस में सुधार की कोशिशें जारी हैं। ऐसे में कंपनी की ओर से एक और बड़ा फैसला उठाया गया है। वोडाफोन आइडिया को एक बड़ी खबर आई है। कंपनी के बोर्ड ने 2458 करोड़ रुपये के शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है। कंपनी 14.80 प्रति शेयर के भाव पर 166 करोड़ शेयर जारी करेगी। अब यहां सवाल उठता है कि कंपनी शेयर क्यों जारी कर रही है? दूसरा सवाल है कि ये शेयर किसको जारी किए जाएंगे? तो आपको बता दें कि तो वोडाफोन आइडिया अपने वेंडर्स को ये शेयर अलॉट करेगी। फिनलैंड की नोकिया और स्वीडन की एरिक्सन इंडिया को प्रेंफेंशियल शेयर जारी किए जाएंगे।
Also Read: एक दिन में 15% भागा ये Stock, जानिए कहां तक जाएगा?
कितने इतने रुपये कितने शेयर हिस्से
एरिक्सन इंडिया को 938 करोड़ रुपये के शेयर जारी किए जाएंगे। इस हिसाब से देखें तो करीब 0.9% हिस्सा हो जाता है। इसके अलावा नॉन प्रोमोटर नोकिया सॉल्यूशन को 1520 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेगी। इस हिसाब से ये हो गया 1.5% हिस्सा। अब बात करते हैं कितने इतने रुपये कितने शेयर हिस्से में आएंगे। तो कंपनी की ओर से नोकिया सॉल्यूशन को 103 करोड़ शेयर और एरिक्सन इंडिया को 63.37 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे। प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट प्राइस FPO के दाम से 35% ज्यादा होगी, जबकि लॉक इन पीरियड 6 महीने का होगा। प्रोमोटर Aditya Birla Capital Limited और वोडाफोन की शेयर होल्डिंग 37.3% और सरकार की शेयरहोल्डिंग 23.2% हो जाएगी।
Also Watch: ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर में फिर आई तेजी, स्टॉक 5% भागा
अब यहां सवाल उठता है कि इस फंड का इस्तेमाल कंपनी कहां करेगी?
जुटाए गए फंड का इस्तेमाल 4G कवरेज और 5G लॉन्च के लिए किया जाएगा। जैसा कि आपको बताया है कि प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के बाद नोकिया की हिस्सेदारी 1.5 फीसदी और एरिक्सन की हिस्सेदारी 0.9 फीसदी हो जाएगी. कर्ज के जरिए 25,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए लेंडर्स के साथ बातचीत जारी है। दरअसल नोकिया और एरिक्सन दोनों की Vi के साथ लंबे साझेदार रहे हैं क्योंकि ये कंपनियां network equipment के प्रमुख सपलायर्स हैं, और ये preferential allotment Vi को उनके बकाया का कुछ हिस्सा चुकाने में सक्षम बनाएगा। ये भारत के डिजिटल ट्रांसफोर्मेंशन की तरफ खासकर top quality 4G & 5G नेटवर्क के निर्माण के लिए VIL के कैपेक्स प्लान को मजबूत करता है।
कंपनी के प्रमुख वेंडर्स में इंडस टावर्स
एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के प्रमुख वेंडर्स में इंडस टावर्स भी शामिल है। जबकि कंपनी पर टावर कंपनी का सबसे बड़ा बकाया लगभग ₹10,000 करोड़ है। खबरों की मानें तो कि फिनलैंड की नोकिया को 3,000 करोड़ रुपये और स्वीडन की एरिक्सन को 500 करोड़ रुपये का कर्ज है। घाटे में चल रही टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में पब्लिक शेयर सेल और को-प्रमोटर आदित्य बिड़ला ग्रुप को प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए ₹20,075 करोड़ जुटाए हैं। पिछले कुछ दिनों से स्टॉक में एक दायरे में चल रहा है। Vodafone Idea के शेयर की चाल देंखें तो पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर में 15.27 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

