
CEAT के शेयरों में क्या है तेजी की वजह?
गुरूवार को ये स्टॉक 1683.25 रूपये के स्तर पर पहुंच गया। अगर सालाना आधार पर इसका विश्लेषण करें तो ये हर साल 2.29 फीसदी चढ़ा है।

CEAT के शेयरों ने पिछले एक साल में 50 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है। 20 जून 2022 को इस शेयर का प्राइस 890 रूपये था। लेकिन इसके बाद इस शेयर में लगातार तेजी को देखने को मिल रही है। गुरूवार को ये स्टॉक 1683.25 रूपये के स्तर पर पहुंच गया।
अगर सालाना आधार पर इसका विश्लेषण करें तो ये हर साल 2.29 फीसदी चढ़ा है।

बाजार के जानकार अभी भी इस स्टॉक पर तेजी दिख रही है। शेयर इंडिया के रवि सिंह का कहना है कि इस स्टॉक में अभी तेजी है और ये स्टॉक 200-DMA (दैनिक मूविंग एवरेज) से ऊपर कारोबार कर रहा है और अभी इसमें तेजी बनी रह सकती है।

फिलहाल ये स्टॉक 200 DMA के ऊपर कारोबार कर रहा है। इस स्टॉक का 14-दिवसीय RSI 72.46 पर है। आमतौर पर 70 से ऊपर के RSI को ओवरबॉट माना जाता है। कंपनी के शेयर का मूल्य-से-इक्विटी (पी/ई) अनुपात 75.75 है। इसकी प्राइस टू बुक (पी/बी) वैल्यू 2.08 है।

