scorecardresearch

Waaree Energies IPO listing: दमदार लिस्टिंग से निवेशक मालमाल!

Waaree Energies के IPO की शेयर मार्केट में लिस्टिंग हो गई है। वारी एनर्जी के IPO ने निवेशकों का मालामाल बना दिया है। हालांकि जैसा पैसा डबल का अनुमान लगाया जा रहा था वैसी स्थिति देखने को नहीं मिली है।

Advertisement
 Waaree Energies
Waaree Energies

Waaree Energies के IPO की शेयर मार्केट में लिस्टिंग हो गई है। वारी एनर्जी के IPO ने निवेशकों का मालामाल बना दिया है।  हालांकि जैसा पैसा डबल का अनुमान लगाया जा रहा था वैसी स्थिति देखने को नहीं मिली है। BSE पर इसकी लिस्टिंग 69.66 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 2550 रुपये पर हुई। जबकि इसका इश्यू प्राइस 1503 रुपये था। ऐसे में इसने लिस्टिंग पर पहले ही दिन निवेशकों को प्रति शेयर 1047 रुपये का फायदा दिया। वहीं NSE पर इस लिस्टिंग 2500 रुपये के भाव पर हुई है।

advertisement

यह IPO निवेश के लिए 21 अक्टूबर को खुला था और 23 अक्टूबर को बंद हुआ था। खुलने वाले दिन से ही इसने धूम मचा दी थी। तीन दिनों में इस IPO को निवेशकों की ओर से जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था। यह आईपीओ 76.34 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इस मामले में इस आईपीओ ने कई बड़े IPO जैसे Bajaj Housing Finance , LIC को भी पीछे छोड़ दिया था।

दिसंबर 1990 में निगमित वारी एनर्जीज, सौर पीवी मॉड्यूल का एक भारतीय निर्माता है जिसकी कुल स्थापित क्षमता 12 गीगावाट है। इसके उत्पाद पोर्टफोलियो में सौर ऊर्जा उत्पाद शामिल हैं जिनमें मल्टीक्रिस्टलाइन मॉड्यूल मोनोक्रिस्टलाइन मॉड्यूल और टॉपकॉन मॉड्यूल जैसे पीवी मॉड्यूल शामिल हैं।

इस IPO का ग्रे मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन रहा। ग्रे मार्केट में एक समय इसका GMP इसके इश्यू प्राइस के दोगुने से भी ज्यादा हो गया था। । हालांकि अलॉटमेंट के बाद इसमें गिरावट देखी गई। यह गिरकर 80 प्रतिशत के करीब आ गया था।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।