जारी नहीं हुआ Q3 Result, उससे पहले ही बिखर गए Virat Kohli-Anushka Sharma के निवेश वाली कंपनी के शेयर
Virat Kohli और Anushka Sharma के निवेश वाली कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। कंपनी ने बताया कि वह आज तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करेगी। दिसंबर तिमाही नतीजे से पहले ही कंपनी के शेयर में भारी गिरावट आई। आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।

Go Digit Share: स्टॉक मार्केट (Stock Market) में उतार-चढ़ाव के बीच गो-डिजिट (Go Digit) के शेयर चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने हाल ही में बताया कि वह 22 जनवरी 2025 (बुधवार) को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करेगा। तिमाही नतीजे से पहले कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। आपको बता दें कि गो-डिजिट (Go Digit) में टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी करोड़ों रुपये का निवेश किया है।
धड़ाम से गिरा शेयर (Go Digit Share Falls)
गो-डिजिट के शेयर मई 2024 में लिस्ट हुए थे। आज करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। सुबह बाजार खुलने के बाद से कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिला। शेयरों में जारी बिकवाली का असर कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर भी पड़ा है। वर्तमान में कंपनी का एम-कैप 25,900 करोड़ रुपये हो गया।
करीब 3 बजे गो डिजिट के शेयर 1.94 फीसदी गिरकर 285 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है।
विराट-अनुष्का के पास हैं इतने शेयर
Go Digit में सबसे बड़े निवेशक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली के पास 75 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 2,66,667 स्टॉक्स हैं। वहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के पास भी 75 रुपये प्रति शेयर की कीमत 66,667 शेयर हैं। इसका मतलब है कि दोनों पति-पत्नी ने टोटल 2 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया है।
कैसा है शेयर का प्रदर्शन (Go Digit Stock Performance)
गो डिजिट कंपनी की लिस्टिंग मई 2024 में हुई थी। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। कंपनी के शेयर प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग से लेकर अभी तक कंपनी के शेयर ने 6 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया। वहीं 6 महीने कंपनी के शेयर में 17 फीसदी की गिरावट आई।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
