Vedanta Share News: इस स्टॉक पर ब्रोकरेज क्यों हो गए बुलिश
दुनिया की मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता लिमिटेड के स्टॉक ने पिछले कुछ महीनों में अच्छा रनअप दिखाया है। आप देखिए पिछले 6 महीनों में स्टॉक 70 प्रतिशत से ज्यादा चल चुका है। अपने 52 वीक लो से वेदांता का शेयर 115% उछल चुका है।

दुनिया की मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता लिमिटेड के स्टॉक ने पिछले कुछ महीनों में अच्छा रनअप दिखाया है। आप देखिए पिछले 6 महीनों में स्टॉक 70% से ज्यादा चल चुका है। अपने 52 वीक लो से वेदांता का शेयर 115% उछल चुका है। लेकिन अगर आप पिछले 5 दिन या एक महीने का ट्रेक रिकॉर्ड देखें तो स्टॉक में गिरावट है। पिछले एक महीने में ये स्टॉक करीब 9% टूट चुका है। अब ऐसे में स्टॉक और नीचे जाएगा या फिर से तेजी पकड़ेगा? एक बहुत दिलचस्प रिपोर्ट के आधार पर समझते हैं। आप सोचिए अभी तो ब्रोकरेज का दिया हुआ टारगेट पूरा भी नहीं हुआ था कि अब नया टागरेट देना पड़ा गया क्यों? आइये समझते हैं।
Also Read: HFCL Stock News Today; इस स्टॉक में तूफानी तेज़ क्यों हैं, और कितना भागेगा ये स्टॉक?
मेटल कंपनी वेदांता
दिग्गज मेटल कंपनी वेदांता पर ब्रोकरेज का भरोसा बना हुआ है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म नोवामा इंस्टीट्यशनल इक्विटीज वेदांता स्टॉक पर काफी बुलिश हैं। हाल ही में नुवामा ने कंपनी की ओडिशा के झारसुगुडा में एलुमिनियम और राजस्थान के दरीबा में जिंक के माइन और स्मेल्टर का दौरा किया है। इसके बाद ब्रोकरेज हाउस नुवामा ने वेदांता पर खरीदारी की सलाह बनाए रखी है।
नया टारगेट क्या दिया है ये बताएंगे? लेकिन उससे पहले समझिए इस रिपोर्ट में क्या कहा गया है?
नुवामा ने हाल ही में कंपनी के लागत घटाने और वैल्यू एडिशन के बारे में जानकारी ली। लागत में कटौती और एलुमिनियन-जिंक की वॉल्यूम ग्रोथ के साथ-साथ कारोबार के डीमर्जर के चलते ब्रोकरेज का पॉजिव रुझान है। वित्त वर्ष 2025 के आखिरी तक डीमर्जर पूरा हो जाएगा। ब्रोकरेज का कहना है, FY26 के एस्टिमेट के हिसाब से कंपनी का जिंक प्रॉफिट एल्युमीनियम को पार कर जाएगा. FY26 एस्टिमेट EBITDA में दोनों सेगमेंट का योगदान करीब 84 प्रतिशत होगा। FY24 में यह 67 प्रतिशत है. ब्रोकरेज ने FY25/26 EBITDA एस्टिमेट 5%/6% बढ़ाया है। इसके साथ ही नुवामा का मानना है कि वित्त वर्ष 2025 के आखिर तक कंपिनयों के डीमर्जर को लेंडर्स की अनुमति मिल सकती है।
Also Watch: ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर में फिर आई तेजी, स्टॉक 5% भागा
नुवामा ने अपने टारगेट प्राइस 542 से बढ़ाकर 644 किया
दमदार ग्रोथ आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज ने वेदांता पर 20% तक अपसाइड का नया टारगेट दिया है। ग्लोबल ब्रोकरेज CLSA ने वेदांता पर खरीदारी की सलाह दी है। देखिए अभी स्टॉक करीब 450 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में नुवामा ने अपने टारगेट प्राइस 542 से बढ़ाकर 644 किया है। साथ ही अगले 1 साल के नजरिए से प्रति शेयर टारगेट प्राइस 644 रुपये रखा है. वेदांता के स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो बीते एक साल में शेयर ने जोरदार तेजी दिखाई है।इस दौरान शेयर का रिटर्न 60 फीसदी से ज्यादा रहा है. बीते 3 महीने में शेयर 65 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है। वहीं कंपनी का मार्केट कैप 1.67 लाख करोड़ से ज्यादा है।
