Advertisement
क्या रसोई गैस की किल्लत होने वाली है? सरकार का आया बड़ा बयान
नई दिल्ली,UPDATED: May 25, 2026 17:13 IST
वेस्ट एशिया संकट का बड़ा असर अब भारत के तेल और गैस आयात पर दिखने लगा है। देश का करीब 40% कच्चा तेल, 90% एलपीजी (LPG) और 65% प्राकृतिक गैस का इम्पोर्ट प्रभावित हुआ है। हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया है कि देशवासियों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। पेट्रोलियम और गैस की सप्लाई चालू रखने के लिए रिफाइनरियों में एलपीजी का उत्पादन बढ़ाकर 50 हजार टन रोजाना कर दिया गया है। पिछले 4 दिनों में ही रिकॉर्ड 1.72 करोड़ सिलेंडर लोगों तक पहुंचाए गए हैं।
