scorecardresearch

Upcoming IPO: पैसे रखें तैयार! इस हफ्ते मेनबोर्ड और SME सेगमेंट में खुलेंगे ये आईपीओ

Upcoming IPO: शेयर बाजार में इस हफ्ते कई आईपीओ की लिस्टिंग होगी। इसके अलावा निवेश के लिए भी कई आईपीओ ओपन होंगे। इस आर्टिकल में जानते हैं कि कल से शुरू होने वाले हफ्ते में कौन-कौन से आईपीओ ओपन होंगे और उसका कितना प्राइस बैंड है।

Advertisement
The IPO of Solarium Green Energy is entirely a fresh share sale of up to 54,99,600 shares amounting to Rs 105.04 crore.
The IPO of Solarium Green Energy is entirely a fresh share sale of up to 54,99,600 shares amounting to Rs 105.04 crore.

IPO Alert: शेयर बाजार में इस हफ्ते कई आईपीओ खुलने वाले हैं। अगर आप भी आईपीओ में निवेश करते हैं तो हम आपको नीचे बताएंगे कि इस हफ्ते कौन-से आईपीओ ओपन हो रहे हैं और किन आईपीओ की लिस्टिंग है।

मेनबोर्ड सोगमेंट में खुलेंगे ये आईपीओ (Mainboard Segment IPO)

Ajax Engineering IPO

advertisement

Ajax Engineering का आईपीओ 1,269.35 करोड़ रुपये का है। यह आईपीओ 10 फरवरी से 12 फरवरी 2025 तक खुला रहेगा। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है। इस आईपीओ से कंपनी को कोई फंड नहीं मिलेगा। कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 599 रुपये से 629 रुपये निर्धारित किया गया है। आईपीओ का लॉट साइस 23 शेयर्स का है। इस आईपीओ की लिस्टिंग 17 फरवरी 2025 को होगी। 

Hexaware Technologies IPO

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Hexaware Technologies का आईपीओ इस हफ्ते आ रहा है। यह आईपीओ भी 12 से 14 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 674 रुपये से 708 रुपये तय किया गया है। कंपनी के शेयर 19 फरवरी 2025 को लिस्ट होंगे। इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू जारी नहीं होगा यानी यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है।

SME कैटेगिरी में खुलेंगे ये आईपीओ (SME IPO this week)

Chandan Healthcare IPO

हेल्थ सेक्टर में Chandan Healthcare का 107.36 करोड़ रुपये का आईपीओ ओपन होगा। इस आईपीओ में निवेशक 10 फरवरी से 12 फरवरी 2025 तक खुला रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 151 रुपये से 159 रुपये सेट किया गया है। यह आईपीओ NSE पर 17 फरवरी को लिस्ट होगा। 

Voler Car IPO

कार रेंटल सर्विस Voler Car का आईपीओ 12 फरवरी से 14 फरवरी 2025 तक खुला रहेगा। इस आईपीओ में कंपनी 30 लाख फ्रेश इश्यू जारी कर रही है। आईपीओ का प्राइस बैंड 85 रुपये से 90 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह आईपीओ 19 फरवरी को  NSE पर लिस्ट होगा। 

PS Raj Steels IPO

PS Raj Steels के आईपीओ में 12 से 14 फरवरी तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 132 रुपये से 140 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। यह पूरा आईपीओ फ्रेश इश्यू है। कंपनी 20.20 लाख फ्रेश इश्यू जारी कर रही है। कंपनी के स्टॉक 19 फरवरी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। 

Maxvolt Energy Industries IPO

एनर्जी सेक्टर में Maxvolt Energy Industries का आईपीओ ओपन हो रहा है। यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 11 फरवरी को ओपन होगा। वहीं, 12 से 14 फरवरी तक यह आईपीओ आम निवेशकों के लिए खुला रहेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 171 रुपये से 180 रुपये प्रति शेयर सेट किया गया है।

advertisement

लिस्ट होंगे ये आईपीओ (IPO Listings next week)

इस हफ्ते Chamunda Electrical, Ken Enterprises Ltd,Amwill Healthcare,Readymix Construction Machinery, Solarium Green Energy और Eleganz Interiors के शेयर मार्केट में लिस्ट होंगे। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।