scorecardresearch

UGRO Capital shares दिख सकते हैं 35% तक की तेजी, Brokerages ने की कवरेज की शुरुआत

UGRO Capital के शेयर ने सोमवार को 5% से अधिक की तेजी दर्ज की। इस NBFC पर हाल ही में दो घरेलू ब्रोकरेज हाउसेज ने कवरेज की शुरुआत की है और वे इस शेयर में 37% तक की तेजी देख रहे है।

Advertisement
UGRO Capital shares दिख सकते हैं 35% तक की तेजी

UGRO Capital Ltd के शेयर ने सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान 5% से अधिक की तेजी दर्ज की। इस NBFC पर हाल ही में दो घरेलू ब्रोकरेज हाउसेज ने कवरेज की शुरुआत की है और वे इस शेयर में 37% तक की तेजी देख रहे है। उनका मानना है कि कंपनी आने वाले समय में काफी तेजी के ग्रोथ दर्ज करने वाली है।

advertisement

कंपनी पर अपनी Initiating Coverage रिपोर्ट

कंपनी पर अपनी Initiating Coverage रिपोर्ट में InCred Equities ने कहा कि UGRO Capital ग्रोथ के अगले चरण में जाने की तैयारी कर रही है और MSME सेक्टर में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार कंपनी MSME सेक्टर में तेजी से विस्तार कर रही है और इसके कामकाज में भी सुधार देखने को मिल रहा है। साथ की कंपनी ने कई अन्य कंपनियों के साथ साझेदारी भी की है।

UGRO Capital ने बिजनेस में सुधार के लिए कई कदम

Choice Broking ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि UGRO Capital ने बिजनेस में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं। इसका AUM वित्त वर्ष 24-26 के दौरान 41% की सालाना दर से बढ़ सकता है। कंपनी लगातार विस्तार और मुनाफे में सुधार के लिए कदम उठा रही है, जिससे शेयर की रिरेटिंग हो सकती है।

रविवार को कंपनी ने बाजार को दी जानकारी में कहा कि NCD के जरिए फंड जुटाने के लिए होने वाली बोर्ड बैठक अपरिहार्य कारणों के चलते एक दिन के लिए टाल दिया गया है और अब यह बैठक मंगलवार, 24 सितंबर 2024 को होगी। पहले यह बैठक सोमवार, 23 सितंबर, 2024 को होने वाली थी। 

UGRO Capital के शेयर 5.47% की तेजी

सोमवार के सत्र के दौरान UGRO Capital के शेयर 5.47% की तेजी के साथ 270 रुपये के भाव तक पहुंचे। कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण (Market Capitalization) 2,500 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। शुक्रवार को यह शेयर 265.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। कंपनी ने मार्च 2024 में 213.15 रुपये के भाव पर 52-week low बनाया था और तब यह 27 फीसदी की तेजी दिखा चुका है।

कंपनी के मार्जिन में सुधार

InCred Equities ने कहा कि UGRO Capital का AUM तेजी से बढ़ सकता है और इससे कंपनी के मार्जिन में सुधार होगा और RoA/RoE में भी तेजी दर्ज की जा सकती है। ब्रोकरेज  ने 'ADD' रेटिंग के साथ कंपनी को 350 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है। InCred के अनुसार, ग्रोथ की धीमी रफ्तार और एसेट क्वालिटी में गिरावट कंपनी के लिए सबसे बड़े जोखिम साबित हो सकता है.

advertisement

AUM में लगातार वृद्धि

Choice Broking ने कहा कि UGRO Capital का बिजनेस तकनीकी आधार पर काफी मजबूत है, जिसके चलते इसके AUM में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है. कंपनी ने 45 से अधिक अन्य कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है। MSME सेक्टर में कर्ज की काफी आवश्यकता है और UGRO इस बाजार में अपनी पकड़ बना रही है। ब्रोकरेज ने 'Outperform' रेटिंग के साथ 345 रुपये का लक्ष्य दिया है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।