इस PSU Bank के Q2 नतीजे आए धमाकेदार! मुनाफे में 50 प्रतिशत का उछाल
UCO बैंक ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही के लिए नेट प्रॉफिट साल दर साल (YoY) के हिसाब से 50 प्रतिशत बढ़कर ₹602 करोड़ आया है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में नेट प्रॉफिट ₹401.7 करोड़ था।

UCO बैंक ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही के लिए नेट प्रॉफिट साल दर साल (YoY) के हिसाब से 50 प्रतिशत बढ़कर ₹602 करोड़ आया है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में नेट प्रॉफिट ₹401.7 करोड़ था।
नेट ब्याज आय (NII), जो बैंक की कर्ज से हासिल ब्याज आय और डिपॉजिटरों को चुकाए गए ब्याज के बीच का अंतर है। ये 20 प्रतिशत बढ़कर ₹2,300.4 करोड़ पर पहुंच गया है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में यह ₹1,916.5 करोड़ था।
ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (GNPA) सितंबर तिमाही में 3.18% पर आया है, जो जून तिमाही यानि पिछले क्वार्टर में 3.32% था। वहीं नेट NPA 0.73% पर आया है जबकि तिमाही दर तिमाही आधार पर पिछले क्वार्टर में 0.78% था। इसका मतलब ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट और नेट NPA दोनों में कमी आई है।
सितंबर तिमाही में ग्रॉस NPA ₹6,293.86 करोड़ पर रहा, जबकि तिमाही दर तिमाही यह ₹6,420.12 करोड़ था, जबकि नेट NPA ₹1,406.44 करोड़ पर आया, जो ₹1,473.42 करोड़ था।
बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) FY25 की Q2 में 3.10% रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2.84% से बेहतर है। FY25 की पहली छमाही के लिए NIM 3.09% रहा, जबकि FY24 की समान तिमाही में यह 2.92% था।
बैंक का कुल बिजनेस 30 सितंबर 2024 तक ₹4,73,704 करोड़ रहा, जो साल दर साल 13.56% की बढ़ोतरी दर्शाता है, जिसमें ग्रॉस एडवांस 18% बढ़कर ₹1,97,927 करोड़ हो गया और कुल डिपॉजिट 10.57% बढ़कर ₹2,75,777 करोड़ हो गया। दूसरे तिमाही के लिए ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹1,432 करोड़ रहा, जो साल दर साल 45.82% की बढ़ोतरी दिखाता है।
बैंक के रिटेल, कृषि और MSME (RAM) सेक्टर में एडवांस 20.16% बढ़कर ₹1,08,200 करोड़ हो गए, जिसमें रिटेल एडवांस में 29.36% बढ़ा, कृषि एडवांस में 17.41% की वृद्धि और MSME एडवांस में 11.32% की बढ़ोतरी शामिल है। पूंजी पर्याप्तता अनुपात (Capital to Risk-Weighted Assets Ratio) दूसरी तिमाही में 16.84% रहा, जबकि Tier I कैपिटल रेश्यो 14.59% था। UCO बैंक ने 30 सितंबर 2024 तक 71.77 प्रतिशत का क्रेडिट-टू-डिपॉजिट रेश्यो रिपोर्ट किया।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

