scorecardresearch

100 रूपये के इस डिफेंस स्टॉक्स में लगा अपर सर्किट?

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में सोमवार को 5% से अधिक की तेजी आई, क्योंकि कंपनी ने ऐलान किया उसे इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड और एआरडीई- DRDO से 4.70 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। इस खबर के बाद बीएसई पर अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 5.36% बढ़कर 112.90 रुपये पर पहुंच गए,

Advertisement
100 रूपये के इस डिफेंस स्टॉक्स में लगा अपर सर्किट?
100 रूपये के इस डिफेंस स्टॉक्स में लगा अपर सर्किट?

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में सोमवार को 5% से अधिक की तेजी आई, क्योंकि कंपनी ने ऐलान किया उसे इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड और एआरडीई- DRDO से 4.70 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। इस खबर के बाद बीएसई पर अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 5.36% बढ़कर 112.90 रुपये पर पहुंच गए, जबकि शुक्रवार को ये स्टॉक 107.15 रुपये पर बंद हुआ था। 

advertisement

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रोमैकेनिकल सिस्टम की आपूर्ति करती है। कंपनी मिसाइल सिस्टम एवियोनिक सिस्टम, जहाज जनित सिस्टम, पनडुब्बी सिस्टम आदि में उपयोग किए जाने वाले सिस्टम का डिजाइन, अनुसंधान और विकास करती है। 

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने जून 2024 को समाप्त तिमाही अच्छे नतीजे रिपोर्ट

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने जून 2024 को समाप्त तिमाही अच्छे नतीजे रिपोर्ट किए थे। कंपनी की बिक्री 91.20 करोड़ तक पहुंच गई थी। जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹8.43 करोड़ हो गया था जबकि पिछले साल की जून तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट ₹1.66 करोड़ था।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।